क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

अमानत में खयानत का मामला: लाखों की संपत्ति बरामद, तीन गिरफ्तार

12 ड्रम एल्युमिनियम और केबल तार खुर्द-बुर्द करने का आरोप, गबन की गई सामग्री बरामद

सिवनी: लाखों रुपये के बिजली तार गबन मामला में तीन आरोपी गिरफ्तार

सिवनी यशो :- जिले की आदेगांव पुलिस ने अमानत में खयानत और लाखों रुपये मूल्य के बिजली तारों के गबन के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गबन की गई संपत्ति भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल लखनादौन भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना आदेगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की।

12 ड्रम बिजली तारों का किया था गबन

थाना आदेगांव पुलिस के अनुसार प्रार्थी अर्जुन सिंह राजपूत (45), निवासी ग्राम बचई, जिला नरसिंहपुर ने 15 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 ड्रम बिजली के एल्युमिनियम तार एवं 04 ड्रम 50 स्क्वेयर एमएम केबल तार का खुर्द-बुर्द कर गबन कर लिया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर थाना आदेगांव में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 316(2) एवं 316(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। 16 जून को पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी हैं—

– प्रमोद प्रसाद उर्फ बबलू (40), निवासी सिमडेगा, झारखंड

– टेकचंद चंद्रवंशी (41), निवासी दतनी, थाना लखनवाड़ा, जिला सिवनी

– अतुल राहंगडाले (34), निवासी गोकलपुर, थाना अरी, जिला सिवनी

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर गबन की गई संपत्ति बरामद कर ली गई।

अन्य संदेहियों से भी पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे, एएसआई बलदेव श्रीवास्तव, एएसआई रजनीकांत दुबे, प्रधान आरक्षक अमर बरकड़े तथा आरक्षक सरवन, संदीप एवं ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button