प्राकृतिक खेती अपनाकर मृदा और पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान : सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
घंसौर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित हुई प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी
घंसौर प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने किसानों को किया संबोधित
Seoni 19 June 2026
सिवनी यशो:- जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि आधारित विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को घंसौर कृषि उपज मंडी परिसर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते रहे।
किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी
कार्यशाला में कृषकों, कृषि सखियों, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों तथा कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, उसके लाभों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक खेती से मृदा स्वास्थ्य में सुधार, उत्पादन लागत में कमी तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं।
यह भी पढ़े :- वन अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, एमपी में बनेगी टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी टास्क फोर्स
रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने का आह्वान
सांसद श्री कुलस्ते ने अपने संबोधन में कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से मृदा की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ खाद्य उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े :-छिंदवाड़ा की बेटी अन्वेषा रघुवंशी ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में मिली बड़ी सफलता
प्राकृतिक खेती की आदान सामग्री निर्माण का प्रशिक्षण
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं अन्य प्राकृतिक कृषि आदानों के निर्माण और उपयोग का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जनपद पंचायत घंसौर की अध्यक्ष सरिता परसराम उइके, उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, कृषि सभापति स्वाति शशि राजपूत, जनपद सदस्य मनीराम ककोड़िया, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा
कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि सुधीर कुमार धुर्वे, कृषि विभाग के समस्त सहायक संचालक, घंसौर विकासखंड के कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
जिले में आज और कल आयोजित होंगी प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं
राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में 19 और 20 जून 2026 को जिले में प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाएं और कृषक संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 19 जून को घंसौर कृषि उपज मंडी परिसर तथा 20 जून को कृषि विज्ञान केंद्र, नागपुर रोड सिवनी में कार्यक्रम होंगे। किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत और दशपर्णी अर्क के निर्माण एवं उपयोग का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :-मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का पवन पाटीदार ने किया उद्घाटन, बोले- “यह विकसित भारत का रोडमैप है”
आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी की जाएगी। जिले में “पीएम किसान उत्सव दिवस” मनाया जाएगा तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर किया जाएगा। किसानों को ई-केवाईसी, भू-अभिलेख सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी जाएगी।




