मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेश विदेशसिवनी

बेटियों की खास कैबिनेट से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल

'किताब से कल तक' कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों से किया संवाद, सांदीपनि विद्यालय की अनूठी छात्रा कैबिनेट की सराहना

बेटियों की ‘मिनी कैबिनेट – सी एम मोहन यादव ने छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल

Bhopal 05 August 2026
भोपाल यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान वे विद्यालय की छात्राओं द्वारा संचालित विशेष स्कूल कैबिनेट से मिलकर बेहद प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों को मंच पर अपने साथ बैठाकर उनकी कार्यप्रणाली जानी और लोकतांत्रिक व्यवस्था की इस अनूठी पहल की सराहना की।

भोपाल के सांदीपनि कन्या विद्यालय में छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की विशेष कैबिनेट से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़ने का अवसर मिल रहा है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, संस्कार और शिक्षा व्यवस्था की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की पहचान ज्ञान, संस्कार और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना से होती है।

भोपाल के सांदीपनि कन्या विद्यालय में छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की विशेष कैबिनेट से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

AI का उपयोग करें, लेकिन तथ्यों की जांच जरूर करें

संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वे ChatGPT का उपयोग करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे अपने कार्यक्रमों और भाषणों से जुड़े नवीनतम विषयों की जानकारी प्राप्त करने के लिए AI टूल्स का उपयोग करते हैं।

उन्होंने कहा कि ChatGPT, Grok या अन्य AI टूल्स उपयोगी हैं, लेकिन इन्हें अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। AI का इस्तेमाल करें, पर अपना विवेक भी लगाएं और तथ्यों को हमेशा क्रॉस चेक करें।

भोपाल के सांदीपनि कन्या विद्यालय में छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की विशेष कैबिनेट से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

छात्राओं की लोकतांत्रिक कैबिनेट ने किया प्रभावित

मुख्यमंत्री ने विद्यालय की छात्रा कैबिनेट के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। स्पोर्ट्स मिनिस्टर, कल्चरल मिनिस्टर, डिसिप्लीन मिनिस्टर, हेड गर्ल, डिप्टी हेड गर्ल और सेक्रेटरी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराकर कैबिनेट बनाई जाती है। इसके लिए प्रचार होता है, मतदान कराया जाता है और एक वर्ष के लिए छात्रा प्रतिनिधियों का चयन किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर जिम्मेदारी निभाने में असफल सदस्यों को हटाने का प्रावधान भी है।

इस व्यवस्था को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की समझ बचपन से विकसित होना बेहद महत्वपूर्ण है।

करियर के साथ कृषि और राजनीति में भी आगे बढ़ें युवा

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि वे केवल डॉक्टर, इंजीनियर या अधिकारी बनने तक सीमित न रहें, बल्कि कृषि, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग और राजनीति जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शिक्षित युवाओं का राजनीति में आना भी आवश्यक है।

सोशल मीडिया और पढ़ाई पर भी दिए सुझाव

एक छात्रा के इंस्टाग्राम से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हर जनप्रतिनिधि को सोशल मीडिया का उपयोग करना पड़ता है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करते हैं।

उन्होंने छात्राओं को पाठ्यक्रम के अलावा लक्ष्य आधारित अध्ययन करने, नियमित पढ़ने और छोटे भाई-बहनों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

तनाव दूर करने के बताए उपाय

छात्राओं के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव कम करने के लिए नियमित योग, व्यायाम, संगीत सुनना और पर्याप्त नींद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन अध्ययन करते हैं, डायरी लिखते हैं और अपने कार्यों की सूची तैयार कर उनका मूल्यांकन भी करते हैं।

सांदीपनि विद्यालय की उपलब्धियां भी बताईं

विद्यालय की शिक्षिका शिवानी शर्मा ने बताया कि वर्ष 1958 में स्थापित कमला नेहरू कन्या शासकीय विद्यालय अब सांदीपनि विद्यालय के रूप में विकसित हो चुका है। यहां नर्सरी से कक्षा 12वीं तक 1800 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, गणित प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर हरित विद्यालय के रूप में नामांकन प्राप्त हुआ है तथा राज्य स्तर पर सिल्वर अवॉर्ड भी मिल चुका है। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम लगातार शत-प्रतिशत रहा है।

शिक्षकों से भी किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षकों से भी चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, संस्कारित और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनके मार्गदर्शन से ही समाज का भविष्य तय होता है।

यह भी पढ़े :-

नैनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन के प्रयासों से मिली स्वीकृति

“जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दतिया उपचुनाव की हार पर भाजपा का बड़ा एक्शन, पूरा जिला संगठन भंग 

https://www.abplive.com/states/madhya-pradesh/balaghat-lok-sabha-election-2024-bjp-denies-ticket-of-dhal-singh-bisen-focus-on-obc-vote-bank-ann-2642397

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button