मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीसिवनी

भाजपा का डिजिटल लर्निंग अभियान शुरू, बूथ स्तर तक पदाधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

जिला टोली की बैठक में बनी कार्ययोजना, डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस

भाजपा का डिजिटल लर्निंग अभियान जिला टोली की बैठक में बनी कार्ययोजना, डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस

Seoni 25 June 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को डिजिटल माध्यमों के उपयोग, ऑनलाइन प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति में जिला टोली की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

यह भी पढ़े :- कुएं में जहर का खेल? 80 ग्रामीण बीमार, सल्फास मिलाने की आशंका से हड़कंप

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार संगठन के प्रत्येक बूथ स्तर के पदाधिकारी को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए जिला टोली द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपलब्धि और प्रशिक्षण पूर्ण करने का प्रमाण भी अपलोड करना होगा, जिससे अभियान की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके।

यह भी पढ़े :-आपातकाल के 51वें वर्ष पर भाजपा की जिला संगोष्ठी, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान; वक्ताओं ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक संगठनात्मक कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। डिजिटल लर्निंग अभियान से कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी और संगठन की योजनाओं तथा गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़े :-सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना के नाम पर रखने का किया ऐलान

बैठक में अभियान के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण मॉड्यूल, समय-सीमा और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला स्तर पर गठित टीम को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, डॉ. अभिजीत चौहान, सुरेश सनोडिया, जिला मंत्री पीयूष दुबे, अभियान के जिला संयोजक संतोष नगपुरे, आईटी विभाग के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी, सोशल मीडिया जिला संयोजक आशीष सोनी, सत्यम सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://x.com/leader_jain/status/2069813448024944685

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button