विकास और जनकल्याण का मुकाबला नहीं कर पा रही कांग्रेस, इसलिए फैला रही झूठ और भ्रम : भाजपा
हेमंत खंडेलवाल बोले— मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ रचा जा रहा राजनीतिक षड्यंत्र, सभी आरोप तथ्यहीन; पूरा बयान वीडियो सहित।
मोहन यादव भूमि विवाद – मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रच रही कांग्रेस, जनता नहीं करेगी बर्दाश्त : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भूमि क्रय-विक्रय को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा खंडन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबूझकर भ्रम की स्थिति निर्मित कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि आरोपों में कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जो शपथ-पत्र प्रस्तुत किया था, उसमें उनके नाम दर्ज 17 एकड़ भूमि का उल्लेख है और वर्ष 2026 तक उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसी प्रकार उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज 12.29 एकड़ भूमि में भी कोई बदलाव नहीं आया है।
यह भी पढ़े :- हनुमान चौक जल निकासी कार्य युद्धस्तर पर जारी, ₹2.50 करोड़ की परियोजना से मिलेगा स्थायी समाधान: भारती ठाकुर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जिस सिद्धि विनायक कंपनी का उल्लेख किया जा रहा है, उसके पास वर्ष 2023 में लगभग 68 एकड़ भूमि थी, जो वर्तमान में घटकर 65 एकड़ रह गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्ष 2017 में ही कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे चुके थे, इसलिए उनका कंपनी के वर्तमान लेन-देन से कोई संबंध नहीं है।
बेटे और बहू की जमीन को लेकर भी आरोप भ्रामक
हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव के नाम जो लगभग 16 एकड़ भूमि वर्ष 2023 से पहले थी, उसमें मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई वृद्धि नहीं हुई। वहीं उनकी पुत्रवधू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि मास्टर प्लान क्षेत्र से बाहर स्थित है। इसलिए कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोप तथ्यों से परे हैं।
यह भी पढ़े :-सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना के नाम पर रखने का किया ऐलान
उन्होंने कहा कि जिन रिश्तेदारों का नाम लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका मुख्यमंत्री और उनके परिवार से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति का अपना स्वतंत्र अस्तित्व है और उनके संबंध में प्रस्तुत किए जा रहे तथ्य भी गलत बताए जा रहे हैं।
विकास कार्यों से घबराकर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विकास, किसान कल्याण, उद्योग विस्तार और अधोसंरचना निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस राजनीतिक रूप से उनका मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए इस प्रकार के निराधार आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े :–भाजपा का डिजिटल लर्निंग अभियान शुरू, बूथ स्तर तक पदाधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और कांग्रेस के इस दुष्प्रचार को स्वीकार नहीं करेगी।
पिछड़े वर्ग के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पाती कांग्रेस
हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर सामाजिक पूर्वाग्रह का आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब मध्यप्रदेश को पिछड़े वर्ग से आने वाला नेतृत्व मिला है, कांग्रेस ने उसे कमजोर करने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान और अब डॉ. मोहन यादव जैसे नेताओं के खिलाफ भी कांग्रेस ने लगातार षड्यंत्र रचे हैं। कांग्रेस को पिछड़े वर्ग का सशक्त नेतृत्व स्वीकार नहीं होता, इसलिए वह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस प्रकार के आरोप लगा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के सभी आरोपों का तथ्यों के आधार पर खंडन करती है और जनता के बीच सच को लेकर जाएगी।



