मध्यप्रदेशसिवनी

01 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा प्रस्तावित! किसानों से जुड़े प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की चर्चा तेज

प्रशासनिक तैयारियां जारी, आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार; कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं पर केंद्रित आयोजन होने की संभावना

CM Mohan Yadav Seoni Visit: 1 जुलाई को संभावित दौरा, किसानों के कार्यक्रम की चर्चा तेज

सिवनी यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 01 जुलाई को सिवनी आगमन की संभावना को लेकर जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय अथवा जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों से संभावित दौरे की चर्चा जोर पकड़ रही है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का यह प्रस्तावित दौरा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है। ऐसी भी चर्चा है कि कार्यक्रम का केंद्र किसानों से जुड़ी योजनाएं, कृषि विकास तथा हितग्राही आधारित गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जिले के विभिन्न विभाग संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। वहीं राजनीतिक हलकों में भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

फिलहाल जिला प्रशासन या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही आयोजन स्थल, समय और कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट हो सकेगी।

दैनिक यशोन्नति आधिकारिक पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री के सिवनी दौरे से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button