सिवनी के 1478 बूथों पर गूंजेगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, भाजपा ने पूरी की व्यापक तैयारियां
रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित होगी 'मन की बात' की 135वीं कड़ी, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन और विधायक दिनेश राय मुनमुन अलग-अलग बूथों पर रहेंगे मौजूद
पीएम मोदी की मन की बात सिवनी के 1478 बूथों पर सुनी जाएगी
Seoni, 27 June 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 28 जून को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सिवनी जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी 1478 बूथों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन बरघाट विधानसभा क्षेत्र के सुकला बूथ क्रमांक-129 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगी। वहीं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन नगर मुख्यालय के शास्त्री बूथ क्रमांक-214 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश
जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने 26 एवं 27 जून को जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं बूथ पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त करने, कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद उसकी जानकारी संगठन एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :-01 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा प्रस्तावित! किसानों से जुड़े प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की चर्चा तेज
उन्होंने पिछले महीनों की तरह इस बार भी संगठन एप पर शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यकर्ता सुबह 10:30 बजे संबंधित बूथों पर एकत्र हों। कार्यक्रम शुरू होने से पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया
यह भी पढ़े :–सिवनी में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, 8 जुलाई तक जिलेभर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
जाएगा। साथ ही पार्टी के डिजिटल लर्निंग अभियान के तहत बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
वर्चुअल बैठकों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं डिजिटल लर्निंग अभियान प्रभारी संतोष नगपुरे तथा सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक एवं जिला संयोजक आशीष सोनी ने स्क्रीन शेयर के माध्यम से डिजिटल लर्निंग अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
यह भी पढ़े :– 1478 बूथ, 1957 केंद्र और हजारों श्रोता… सिवनी में ‘मन की बात’ ने रचा नया इतिहास
प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी, दूरदर्शन, नमो ऐप तथा विभिन्न डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशवासियों से सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण, शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
भाजपा संगठन के अनुसार सिवनी जिले के सभी 1478 बूथों पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कर संगठनात्मक गतिविधियों को भी गति दी जाएगी।



