देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

1478 बूथ, 1957 केंद्र और हजारों श्रोता… सिवनी में ‘मन की बात’ ने रचा नया इतिहास

भाजपा किसान मोर्चा ने 200 से अधिक स्थानों पर किसानों के साथ किए विशेष आयोजन, जिलेभर में दिखा उत्साह

मन की बात कार्यक्रम सिवनी – जिले के 1957 केंद्रों पर गूंजा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड

Seoni 31 May 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को सिवनी जिले में अभूतपूर्व उत्साह, जनभागीदारी और संगठनात्मक समन्वय के साथ संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 1478 बूथों पर कार्यक्रम के सफल आयोजन की व्यापक व्यवस्था की गई थी, जिसके अंतर्गत संगठन एप पर 1957 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होने की अधिकृत एंट्री दर्ज की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर चौपालों तक... किसानों ने उत्साह से सुनी ‘मन की बात’
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय वृहत्ताकार सेवा सहकरी समिति में किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनते हुये

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा ने भी विशेष पहल करते हुए जिले के 200 से अधिक स्थानों पर किसानों के साथ सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनने एवं देखने के भव्य आयोजन किए। गांव-गांव में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनोत्सव का स्वरूप प्रदान कर दिया।

संगठन की सुदृढ़ कार्ययोजना से बना जनभागीदारी का महाअभियान

भाजपा जिला अध्यक्ष Meena Bisen के मार्गदर्शन एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक बूथ तक कार्यक्रम को पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। बूथ स्तर के कार्यक्रमों के साथ-साथ किसान मोर्चा द्वारा विशेष किसान संवाद आधारित आयोजन किए गए, जिनमें किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अनेक नवाचारों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर चौपालों तक... किसानों ने उत्साह से सुनी ‘मन की बात’
नर्मदा नदी में नाव में किसान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष केदारपुर लैपटाप पर मन की बार्यक्रम सुनते हुये

भाजपा मीडिया विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले के सभी 1478 बूथों पर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक प्रसारण किया गया तथा प्रत्येक आयोजन की संगठन एप पर विधिवत एंट्री सुनिश्चित की गई।

जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने संभाली समन्वय की कमान

पूरे जिले में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर किसान मोर्चा द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रमों तक सभी व्यवस्थाओं के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सूचना तंत्र को मजबूत बनाया।

वहीं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों को कार्यक्रम से जोड़ने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में किसानों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई, जिसके परिणामस्वरूप जिलेभर में 200 से अधिक स्थानों पर अत्यंत गरिमामय एवं सफल आयोजन संपन्न हुए।

कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर चौपालों तक... किसानों ने उत्साह से सुनी ‘मन की बात’
ओम कला केन्द्र में महिला कृषक, प्रशिक्षणार्थी एवं आई टी सैल संयोजक मन की बात कार्यक्रम सुनते हुये

जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने लगातार की तैयारियों की समीक्षा

‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक बूथ पर सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं किसान मोर्चा की टीम के साथ कई चरणों में बैठकें एवं चर्चा की। उनके सतत मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक नेतृत्व के कारण जिलेभर में कार्यक्रम भव्यता एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

किसानों के बीच पहुंचा प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संदेश

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विशेष रूप से किसानों के साथ जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कृषि उपज मंडियों, सेवा सहकारी समितियों, जिला पंचायत परिसरों, सोसायटियों, कृषि अनुसंधान केंद्रों तथा किसान चौपालों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण सुना और देखा गया।

सिवनी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन एवं सिवनी विधायक ने किसानों के साथ बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया तथा प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की।

राष्ट्रनिर्माण, नवाचार और जनभागीदारी का सशक्त मंच

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और राष्ट्रहित के विचारों से परिपूर्ण होता है। प्रत्येक एपिसोड में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक परिवर्तनों, जनभागीदारी के उत्कृष्ट उदाहरणों तथा प्रेरक व्यक्तित्वों की जानकारी मिलती है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना को बल मिलता है।

कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर चौपालों तक... किसानों ने उत्साह से सुनी ‘मन की बात’
मन की बात कार्यक्रम सिवनी

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस कार्यक्रम को सुनना चाहिए, क्योंकि यह देश में चल रहे सकारात्मक प्रयासों और जनकल्याणकारी पहलों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा की टीम तथा भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसहभागिता ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिले में ऐतिहासिक सफलता प्रदान की है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ता इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे तथा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

फोटो हरि ओम सोनी

https://www.amarujala.com/dehradun/cm-dhami-listened-to-pm-modi-mann-ki-baat-alongside-young-girls-then-interacted-with-the-students-2026-05-31

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!