मध्यप्रदेशसिवनी

छपारा पहुंचे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पूर्व महासचिव अंकित गोलू ठाकुर के कार्यालय पहुंचे, बालाघाट रवाना होने से पहले मीडिया से की चर्चा

 युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया छपारा दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Seoni 28 June 2026
सिवनी / छपारा यशो:- युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया का रविवार को छपारा में अल्प प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वे युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अंकित (गोलू) ठाकुर के कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष के छपारा आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

यह भी पढ़े :-छपारा में सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव: कबीर के सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक और आध्यात्मिक क्रांति का आह्वान

यश घंगोरिया ने बालाघाट के लिए रवाना होने से पहले मीडिया प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, युवाओं की भूमिका तथा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर अपने विचार साझा किए।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

स्वागत कार्यक्रम में केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब साहू, ठाकुर जयकेश सिंह, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवम बैन, साजिद खान, शिवराम उइके, अल्का मरकाम, सुनील उइके, सुंदरम बैन, अभिषेक, करण, साहिब अंसारी, पवन, सुग्रीव, सत्यम, अंशुल, फैज, उनेश, निहाल, संदीप, रुपेश सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BE_%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B8

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button