मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

सिवनी पुलिस की दोहरी सफलता: बरघाट और छपारा में दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, एक मामले में आरोपी गिरफ्तार

सिवनी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बरघाट से लापता किशोरी को नागपुर से तथा छपारा की नाबालिग को 48 घंटे में छिंदवाड़ा से बरामद किया। एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सिवनी यशो :- पुलिस अधीक्षक  कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में सिवनी पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें:- कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

बरघाट पुलिस ने नागपुर से एक लापता किशोरी को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया, जबकि छपारा पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर अपहृत 17 वर्षीय बालिका को जिला छिंदवाड़ा से आरोपी के कब्जे से मुक्त कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बरघाट पुलिस ने नागपुर से किशोरी को सकुशल बरामद किया

बरघाट थाना क्षेत्र में 10 मई 2026 को दर्ज मामले में परिजनों ने शिकायत की थी कि शादी समारोह से लौटने पर उनकी नाबालिग पुत्री घर से लापता मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें – धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

तकनीकी माध्यमों से की गई लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि किशोरी नागपुर के आदिवासी नगर क्षेत्र में रह रही है। पुलिस टीम ने 27 जून को उसे सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपनी इच्छा से मजदूरी करने नागपुर चली गई थी और वहां अन्य महिलाओं के साथ रह रही थी। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

छपारा पुलिस ने 48 घंटे में अपहरण का मामला सुलझाया

दूसरे मामले में छपारा थाना क्षेत्र में 26 जून को दर्ज शिकायत के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

साइबर सेल एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से बालिका के जिला छिंदवाड़ा के ग्राम सर्रा में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तत्काल कार्रवाई कर बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल मुक्त कराया।

आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

बालिका के बयान के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)एम तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी जयदीप धुर्वे (20 वर्ष), निवासी ग्राम भारतेदनी, थाना छपारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

दोनों मामलों में पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका

बरघाट प्रकरण में निरीक्षक मोहनीश बैस, उपनिरीक्षक फुंदूलाल उइके, उपनिरीक्षक रजनी नागभिरे सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। वहीं छपारा मामले में निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उनि मंजू रहांगडाले, सउनि अशोक कुमार सेन सहित पुलिस एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से त्वरित सफलता मिली।

सिवनी पुलिस की अपील

सिवनी पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उनके घर से बिना बताए कहीं जाने की स्थिति में तत्काल डायल 112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना देने की अपील की है।

https://ndtv.in/india/cm-shivraj-told-word-dastyab-of-mughal-era-know-what-he-said-to-superintendent-of-police-2636514

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button