क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

जिला अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई पहचान, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिवनी: जिला अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Seoni 01 July 2026
सिवनी यशो:- जिला अस्पताल सिवनी में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना का महिला थाना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और शहरभर में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े :- धान महोत्सव में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देशों के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक सचिन परस्ते के मार्गदर्शन में महिला थाना पुलिस ने इस गंभीर मामले में तेजी से कार्रवाई की।

जिला अस्पताल के बाथरूम तक बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर बाथरूम तक ले जाकर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में बीएनएस की धारा 74, 75(1)(i), 75(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े :- छपारा शासकीय अस्पताल में ‘साइबर सेफ क्लिक अभियान 2.0’ के तहत जागरूकता बैठक

सीसीटीवी बना सबसे बड़ा सुराग

घटना के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल सहित शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान जांच के दौरान आरोपी की पहचान रोहित सनोडिया (32) निवासी ग्राम भाटीवाड़ा थाना लखनवाड़ा, वर्तमान निवासी मंगलपीठ, थाना कोतवाली, जिला सिवनी के रूप में हुई।

 इसके बाद पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसियों, एम्बुलेंस चालकों, वाहन स्टैंड, बुधवारी, पॉलीटेक्निक कॉलेज क्षेत्र, कुंजबिहारी मोहल्ला और फिल्टर चौक सहित कई स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता एवं प्रत्यक्षदर्शियों से उसकी पहचान कराई गई, जिन्होंने आरोपी की पुष्टि की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर, प्रधान आरक्षक श्याम वर्मा, आरक्षक राहुल कुमार सवाई, राजेन्द्र राजपूत एवं संतोष उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

सिवनी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें, संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करें।

https://mksy.up.gov.in/women_welfare/error.php?redirect_to=aW5kZXgucGhw&message=UExFQVNFIENIRUNLIFVSTC4uLlVSTCBDSEswMDk=

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button