मध्यप्रदेशसिवनी

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला की प्राचार्य डॉ. आराधना राजपूत सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई

शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं, सेवाओं को किया याद

सिवनी यशो :- शिक्षा विभाग में जून माह के दौरान 39 शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विभिन्न शालाओं में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर मुख्यालय स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य डॉ. आराधना राजपूत के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में शिक्षा विभाग की एपीसी संयुक्ता उइके ने कहा कि डॉ. आराधना राजपूत को विदाई देना भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि एक ओर उनकी सेवानिवृत्ति का दुख है, वहीं दूसरी ओर उनका स्वयं का स्थानांतरण होने से यह अवसर और भी भावनात्मक हो गया है।

इस अवसर पर संजीव राय एवं अनीता वगाडे ने कहा कि उन्हें डॉ. आराधना राजपूत के साथ कार्य करने का अवसर मिला। उनके अनुभव, कार्यशैली और मार्गदर्शन से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसे वे भविष्य में अपने कार्यों में आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक राजीव धगट, उपाध्याय, दीपमाला पाठक, श्रीमती चंदेल, शाहिद सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. राजपूत के व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रीमती सिंह गौर द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समारोह में डॉ. आराधना राजपूत के पति सुरेंद्र सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!