तामिया की वादियों में सजेगा सावन महोत्सव, कलेक्टर बोले— पर्यटकों के लिए बनेगा अविस्मरणीय अनुभव
रातेड़ व्यू पॉइंट में तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बारिश, कोहरा और प्रकृति का अनोखा संगम: तामिया सावन महोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
छिंदवाड़ा यशो :- मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अगस्त माह में आयोजित होने वाले तामिया-पातालकोट सावन महोत्सव की तैयारियों को लेकर रातेड़ व्यू पॉइंट स्थित यूरेका कैंप में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
नबैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि तामिया की प्राकृतिक सुंदरता और बारिश के मौसम में छाने वाला कोहरा पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
ऐसे में सभी संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
यह भी पढ़ें –मानसून अलर्ट: सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
इस अवसर पर जुन्नारदेव एसडीएम सुश्री राजनंदिनी ठाकुर, तामिया जनपद पंचायत की सीईओ सुश्री मोनिका झारिया, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक गिरीश लालवानी, तहसीलदार संजय मसराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें – नर्मदा संरक्षण का मेगा प्लान: ‘नमन मिशन’ से बदलेगी पूरी घाटी, हर महीने खुद समीक्षा करेंगे सीएम मोहन यादव
पर्यटकों की सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक में तामिया सावन महोत्सव में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने सभी प्रमुख ट्रेकिंग मार्गों और सेल्फी पॉइंट पर सुरक्षा संबंधी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
स्थानीय संस्कृति, खेल और व्यंजनों की होगी विशेष पहचान
बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन महोत्सव में स्थानीय पारंपरिक खेल, क्षेत्रीय व्यंजन, हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
इससे स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा क्षेत्रीय संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।
यह भी पढ़ें – सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में युवाओं को बांटे हेलमेट, ‘राहवीर योजना’ के तहत हिमांशु का किया सम्मान
होम स्टे और होटल संचालकों को बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश
कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि अन्य जिलों से आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए होम स्टे और होटल संचालक बेहतर तैयारी रखें, जिससे पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण आवास एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


