सिवनीराजनीति

मुख्यमंत्री से जुड़े कथित भूमि घोटाले के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, दूसरे दिन इंदिरा भवन में जुटे कार्यकर्ता

प्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय मौन सत्याग्रह अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन

सिवनी कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, मुख्यमंत्री से जुड़े कथित भूमि घोटाले के विरोध में प्रदर्शन

Seoni 04 July 2026
सिवनी यशो:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि घोटाले के विरोध में चलाए जा रहे तीन दिवसीय मौन सत्याग्रह अभियान के तहत शनिवार को दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा इंदिरा भवन स्थित कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े :- सिविल कोर्ट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध तेज, यथास्थान विस्तार के लिए जनसमर्थन की अपील

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में यह मौन सत्याग्रह आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण, छिंदवाड़ा और सिवनी भाजपा ने दी बधाई

मौन सत्याग्रह में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, हाजी मोहम्मद असलम खान, जिला संगठन महासचिव हनीफ अंसारी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल, ब्रजेश सिंह बघेल, अर्जुन सिंह काकोड़िया, जेपीएस तिवारी,

यह भी पढ़े : – भूमि घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, सीएम डॉ. मोहन यादव के खिलाफ जताया विरोध

विपिन यादव, शक्ति सिंह जाडेजा, मुकेश दुबे, धनंजय सिंह, ब्रजभूषण सिंह बघेल, सलाम कुरैशी, प्रहलाद वाडीवा, दिलीप कुर्वेती, वाजिद अली, विकास काकोड़िया, अंजेश सल्लाम, सतेंद्र बघेल, राजेंद्र कुमार, दिनेश,तथा कार्यालय सचिव उमाशंकर शरणागत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट -: यह समाचार कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप कांग्रेस के हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/indore/indore-congress-rakesh-singh-yadav-resign-jitu-patwari-rahul-gandhi-allegations/articleshow/132179377.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button