शिवपुरी में 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
5 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम, 211.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी
अडानी डिफेंस प्लांट शिवपुरी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास
Bhopal 04 July 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को शिवपुरी जिले में अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।
राज्य सरकार के अनुसार यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :- सारा ऐप के गलत सर्वे से PMAY 2.0 के सैकड़ों पात्र हितग्राही वंचित! छपारा सभापति ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र
प्लांट के स्थापित होने से रक्षा उत्पादन क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और प्रदेश में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
रोजगार और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा लाभ
सरकार का कहना है कि इस डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़े :- नर्मदा संरक्षण का मेगा प्लान: ‘नमन मिशन’ से बदलेगी पूरी घाटी, हर महीने खुद समीक्षा करेंगे सीएम मोहन यादव
211.29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
शिवपुरी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 211.29 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
इन परियोजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।



