70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जिला युवा इकाई की पहल, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित।
Chhindwara 05 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला युवा इकाई छिंदवाड़ा द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले धोबी समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
संस्था ने समाज के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की आवश्यक जानकारी एवं परीक्षा परिणाम निर्धारित समय-सीमा के भीतर व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में शामिल किया जा सके।
संस्था के अनुसार विद्यार्थियों की जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। समय-सीमा के भीतर प्राप्त जानकारी के आधार पर ही सम्मान समारोह के लिए पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
महासंघ का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
संस्था ने अधिक से अधिक अभिभावकों से समय पर जानकारी भेजने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह सम्मान समारोह समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।


