सिवनी/बंडोल यशो:-सिवनी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बंडोल के शासकीय प्राथमिक शाला में 10 जून को लाडली बहना योजना के सीधे प्रसारण का कार्यक्रम सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति में संपन्न किया गया
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर माला अर्पण के पश्चात कन्या पूजन किया ,इस दौरान विधायक द्वारा उपस्थित लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है जिससे नश्चित बहने सशक्त होगी लाडली बहना योजना के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री जी के संबोधन को उपस्थित लोगों ने सुना
इस कार्यक्रम में बंडोल सरपंच श्रीमती सियावती उइके, उपसरपंच धानसिंह धन्नू बघेल, अजय साहू ,जगदीश बघेल, निरपल बघेल,जयदीप ठाकुर,शिक्षक एमपी साहू,संतोष दीक्षित,रामप्रकाश जायसवाल, एसडीएम मैडम,जनपद पंचायत सीईओ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अनेकों गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में हितग्राही बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही ।




