WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का समापन

ननि अध्यक्ष सूर्यवंशी की मौजूदगी में योग अनुसंधान परिषद के सदस्यों ने रोपे 135 पौधे

भोपाल। योग अनुसंधान परिषद में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण सप्ताह आज पौधरोपण कार्यक्रम के बाद समाप्त हुआ। नगर निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के आतिथ्य में परिषद के सदस्यों ने 135 पौधे परिषद के समीप स्थित पार्क में रोपे।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष  सिकंदर अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रमेश साहवानी, निशांत शर्मा, उजमा सिकंदर, कोषाध्यक्ष लिलेंद्र मारण, सह सचिव मसरूर अहमद सहित योगाचार्य केएम त्रिपाठी, योगाचार्य मनोज छावड़ा, योगाचार्य निधि शर्मा, योगाचार्य सीमा धीवान, योगाचार्य जानकी भदौरिया, डॉ. राखी धुर्वे, डॉ. मरियम खान, डॉ. आमरीन खान, परिषद के सदस्य सचिन सहगल, चरण सिंह चौहान, लिलेश सातनकर, दिलीप मालवीय, नीरज पाण्डेय, शर्मिला जैन, शरद जैन, सिद्धार्थ गोन्डाने, पीपी खरे, रंजीत सोलंकी सहित अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश साहवानी ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था प्रतिपर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती है। इस वर्ष एक परिचर्चा, एक गोष्ठी तथा स्कूली बच्चों द्वारा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। पौधरोपण के बाद नगर निगम परिषद अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी ने उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक की पन्नी तथा प्लास्टिक से बने अन्य सामग्रियों को त्यागने का संकल्प दिलाया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!