मध्यप्रदेशसिवनी

भाजपा की शक्ति बूथ स्तर का मजबूत संगठन, हर कार्यकर्ता को डिजिटल प्रशिक्षण देना हमारी जिम्मेदारी : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

सिवनी में जिला एवं कोर ग्रुप बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

सिवनी भाजपा बैठक संपन्न: डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बूथ सशक्तिकरण पर दिए निर्देश

Seoni 11 July 2026
सिवनी यशो:-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी तथा जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक अशोक रोहाणी के सिवनी प्रवास के दौरान शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला बैठक एवं कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई।

सिवनी भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं विधायक अशोक रोहाणी
सिवनी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक अशोक रोहाणी एवं भाजपा पदाधिकारी।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों की रणनीति तैयार की गई तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

भाजपा जिला मीडिया विभाग से मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

यह भी पढ़े :-  संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से सक्षम होना जरूरी : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी की कार्ययोजना के अनुरूप प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्रशिक्षण देना हम सभी का दायित्व है।

सिवनी भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं विधायक अशोक रोहाणी
सिवनी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक अशोक रोहाणी एवं भाजपा पदाधिकारी।

उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान की समीक्षा करते हुए शेष कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में तकनीक आधारित संगठनात्मक कार्यप्रणाली को अपनाना आवश्यक है, जिससे पार्टी की योजनाएं और संदेश प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़े :-सरदार सरोवर पर ऐतिहासिक समझौता, मध्यप्रदेश को बड़ी राहत; 1500 करोड़ की जगह अब केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान

डॉ. सोलंकी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-नशे के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन: स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक के दौरान विगत संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी अभियानों, सदस्य संपर्क, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।

यह भी पढ़े :-272 करोड़ की नई यूनिट से बदलेगी मध्यप्रदेश की औद्योगिक तस्वीर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि-पूजन

प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं विधायक अशोक रोहाणी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

https://up.bjp.org/hi/state-pressreleases/sakatai-kaendara-bauutha-tathaa-mandala-kai-majabauuta-sanracanaa-bhaajapaa-kai

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button