मध्यप्रदेशबालाघाट

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिली नई टीम

रामकिशोर कांवरे बोले— समर्पण भाव से जनकल्याण में बढ़-चढ़कर निभाएं जिम्मेदारी, डिल्लन सिंह ताराम ने जताया विश्वास

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालाघाट की जिला कार्यकारिणी घोषित, डिल्लन सिंह ताराम की नई टीम

Balaghat 16 July 2026
बालाघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बालाघाट जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की अनुमति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला अध्यक्ष डिल्लन सिंह ताराम ने नई कार्यकारिणी घोषित की।

संगठन ने अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष के रूप में पवन कुमार धुर्वे, महेन्द्र उइके, रायसिंह कुमरे, राजेश उइके और चम्पूलाल उइके को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री पद पर अर्जुन सिंह पुषाम एवं मानसिंह मरावी की नियुक्ति हुई है।

जिला मंत्री के रूप में बाबूलाल मस्कोले, देमेश्वर राणा, हरिप्रसाद कुशराम, योगेन्द्र अडमे, श्रीमती मीना उइके और उमाकान्त वाडिवे को दायित्व सौंपा गया है। वहीं श्रीमती माया उइके को जिला कोषाध्यक्ष तथा देवेन्द्र मसराम को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी आकाश मरावी को दी गई है, जबकि सह कार्यालय मंत्री डी.सी. मरकाम एवं विकम उइके बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी लिलम नेवारे, सह मीडिया प्रभारी गौरव उइके, सोशल मीडिया प्रभारी अनीरुद्ध प्रधान, आईटी प्रभारी राम मरावी, सह आईटी प्रभारी महेश धर्मे तथा कार्यालय मीडिया सहायक सुभ्रोतो कुमरे नियुक्त किए गए हैं।

नव आयामों को स्पर्श करेगा अनुसूचित जनजाति मोर्चा : रामकिशोर कांवरे

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर ‘नानो’ कांवरे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पित, ऊर्जावान और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा तथा जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है तथा नई कार्यकारिणी भी इसी भावना के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

प्राण-प्रण से निभाएंगे जिम्मेदारी : डिल्लन सिंह ताराम

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डिल्लन सिंह ताराम ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सर्वांगीण विकास और वैचारिक अधिष्ठान का सशक्त केंद्र है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का प्रत्येक पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी की पंचनिष्ठा और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए अनुसूचित जनजाति समाज के हितों और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़े :-

जब व्यवस्था सोती रही, तब गांव जाग उठा: बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान से गड्ढामुक्त की सड़क

सिवनी में हैवानियत का LIVE VIDEO VIRAL: निर्वस्त्र छात्र को बेरहमी से पीटा, SP के संज्ञान के बाद एक्शन

17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे छिंदवाड़ा के आधुनिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

खेत से कारखाने और बाजार तक विकसित होगी कृषि अर्थव्यवस्था, किसान कल्याण वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगातें

https://www.bjp.org/hi/anausauucaita-janajaatai-maoracaa

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button