Uncategorized

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छपारा नारनौरे हुए निलंबित

सिवनी 15 जून 2023
सिवनी यशो:- आयुक्त,जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा आदेश क्रमांक/408/स0अ0(वि) /2023 दिनांक 2 मई 2023 के माध्यम से जनपद पंचायत छपारा के तत्कालीन मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार नारनौरे को निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में श्री नारनौरे का मुख्यालय कलेेक्टर कार्यालय सिवनी निर्धारित किया गया है । श्री लोकेश कुमार नारनौरे को जनपद पंचायत छपारा के पंचायत निर्वाचन वर्ष 2022-23 के लिये अभ्यर्थियों से प्राप्त निक्षेप राशि को अपनी मनमर्जी से अवैध तरीके से व्यय करने एवं चिकित्सा अवकाश का आवेदन देकर लगातार अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने से लाडली बहना योजना एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के कार्य एवं अन्य योजनाओं की प्रगति प्रभावित होने के कारण उनके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है । जिला प्रशासन द्वारा समस्त अधीनस्थ अमले को सचेत किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता के लिये संबंधित के विरूध सख्त कार्यवाही की जावेगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button