संगठन सृजन अभियान को मिलेगी नई धार: सिवनी में कांग्रेस के ब्लॉक, मंडलम और नगर अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
उमंग सिंघार, डॉ. संजय कामले, अभय दुबे सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन मजबूती का दिया मंत्र
Seoni Congress Training Camp: संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत सिवनी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से प्रारंभ हो गया।

एमएम अग्रोहा परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी की उपस्थिति में मुख्य प्रशिक्षक ललित सेन द्वारा पार्टी ध्वजारोहण, कांग्रेस सेवादल की सलामी एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।
वरिष्ठ नेताओं ने दिया संगठन सशक्त करने का संदेश
प्रशिक्षण शिविर में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, जिला प्रभारी एवं परासिया विधायक सोहन वाल्मीक, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी प्रमिल मित्रा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आरिफा खान, प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

संगठन, समन्वय और जनआंदोलन पर दिया प्रशिक्षण
दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारियों को संगठन सृजन की अवधारणा, पार्टी की कार्यप्रणाली, जिला से लेकर मंडलम स्तर तक समन्वय, संवाद, अनुशासन, जनहित के मुद्दों पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, रैली, जनसभा के सफल संचालन तथा पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेतृत्व के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाए तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों को जिला और ब्लॉक स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करे।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल, विनोद वासनिक, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, मो. असलम खान, प्रसन्नचंद मालू, टेकचंद बोपचे, मोहन सिंह चंदेल, जेपीएस तिवारी, अतुलचंद मालू, सुधीर जैन, सुरेंद्र करोसिया, विष्णु करोसिया, ब्रजेश सिंह बघेल, मुकेश जैन, शिव सनोडिया, राकेश सनोडिया, घनश्याम सनोडिया, चित्रा बिसेन, दुलारी कुमरे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य ‘मोंटू’ भूरा, सेवादल अध्यक्ष मुबारक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



