मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

छिंदवाड़ा की 16 प्रमुख सड़कों के निर्माण की कवायद तेज, महापौर विक्रम अहके ने मुख्यमंत्री से मांगे 87 करोड़ रुपये

जर्जर सड़कों और बारिश में कीचड़ की समस्या से राहत दिलाने की पहल

छिंदवाड़ा की 16 प्रमुख सड़कों के लिए 87 करोड़ की मांग, महापौर विक्रम अहके ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Chhindwara 07 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  शहर की जर्जर सड़कों और बारिश के दौरान होने वाली कीचड़ की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम छिंदवाड़ा ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम महापौर विक्रम सिंह अहके ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विशेष मुलाकात कर नगर की 16 प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए मुख्यमंत्री विशेष निधि से लगभग 87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

महापौर विक्रम अहके ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण सीमावर्ती इलाकों की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। जगह-जगह गड्ढे होने और बारिश के मौसम में कीचड़ भर जाने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार उठाई जा रही है। यदि मुख्यमंत्री विशेष निधि से प्रस्तावित राशि स्वीकृत हो जाती है तो शहर की 16 प्रमुख सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण संभव हो सकेगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

महापौर ने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक निर्णय से छिंदवाड़ा शहर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और नागरिकों को वर्षों पुरानी सड़क समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े :-

जन विश्वास शिविर, हर घर तिरंगा यात्रा एवं संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा प्रभारी नियुक्त

छिंदवाड़ा को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यमियों, मीडिया और सोशल मीडिया क्रिएटर्स से किया संवाद

UPSC की तैयारी का सुनहरा अवसर, जनजातीय विद्यार्थियों को दिल्ली में मिलेगी फ्री कोचिंग

MSME को बड़ी राहत, भुगतान विवाद जल्द सुलझेंगे: सांसद बंटी विवेक साहू

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/chhindwara/chhindwara-mayor-vikram-ahake-labor-during-holidays-cycle-ride-rahul-gandhi-also-a-fan-when-he-became-mayor-now-betrayed-with-congress/articleshow/108938235.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!