सिवनीक्राइममध्यप्रदेश

NH-44 पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वालों पर शिकंजा, वायरल VIDEO से 2 युवक गिरफ्तार

चलती कार से राहगीरों को दिखा रहे थे धारदार चाकू, बंडोल पुलिस ने दोनों को दबोचा; 02 अवैध चाकू जब्त कर भेजा जेल

सिवनी NH-44 पर चाकू लहराकर दहशत, वायरल VIDEO से 2 युवक गिरफ्तार

Seoni 12 August 2026
सिवनी यशो:- नेशनल हाईवे-44 पर चलती कार से चाकू निकालकर राहगीरों को डराने-धमकाने और दहशत फैलाने वाले दो युवकों को बंडोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनकी पहचान की और दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 धारदार बकानुमा चाकू भी बरामद किए हैं।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल सिवनी में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वायरल VIDEO ने खोली करतूत

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दो युवक अलोनिया टोल के पास NH-44 पर मारुति सुजुकी कार से चलते हुए खिड़की से चाकू निकालकर राहगीरों को डराते-धमकाते नजर आ रहे थे।

वीडियो सामने आते ही सिवनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बंडोल पुलिस ने बनाई टीम, आरोपियों की पहचान

थाना बंडोल प्रभारी उनि. मनोज कुमार जंघेला ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित की। टीम ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश शुरू की और दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो धारदार बकानुमा चाकू बरामद किए गए।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में—

1. आकाश उर्फ दुर्गेश, पिता सालिकराम विसेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी मानेगांव, बारापत्थर, थाना डूण्डासिवनी।

2. निखिल उर्फ कृष्णकुमार, पिता लीलाधर कौशिक, उम्र 24 वर्ष, निवासी बारापत्थर, मानेगांव, थाना डूण्डासिवनी।

को गिरफ्तार किया है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 307/26 एवं 308/26 दर्ज कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वालों को पुलिस की दो टूक

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने अथवा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सिवनी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले आपत्तिजनक और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो पर भी पुलिस की नजर है और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल उनि. मनोज कुमार जंघेला, सउनि. राजेन्द्र ठाकुर, सउनि. शिवेन्द्र वसूले, प्र.आर. 524 रजनीकांत ठाकुर एवं आर. 446 संतोष डहेरिया की सराहनीय भूमिका रही।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं SDOP सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई।

यह भी पढ़े :-

बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल से खत्म होगा अंग्रेजों के जमाने का कानून : सांसद बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा की 52,144 बहनों के खातों में पहुंची 1.26 करोड़ की गैस अनुदान राशि

सिवनी को संभाग बनाने की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लिखे दर्जनभर से अधिक पत्र

तिरंगा रैलियों से गूंज रहा सिवनी, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में दिखा राष्ट्रप्रेम और आदिवासी संस्कृति का संगम

https://mp03.in/news.php?id=605915

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button