खेलदेश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

“सिवनी की बेटियों का हॉकी में धमाका, नौशीन के 17 गोल तो साजदा के नाम 3 पदक”

सिवनी की हॉकी बेटियों का धमाका! नौशीन नाज ने 17 गोल दागे, साजदा खान ने जीते 3 पदक

Seoni 12 august

सिवनी यशो :- एशिया हॉकी कप 2026 में सिवनी की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। मस्कट में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान नौशीन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 17 गोल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

नौशीन नाज की इस उपलब्धि पर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जॉइंट सेक्रेटरी, हॉकी मध्य प्रदेश श्रीमती मिर्जा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नौशीन के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

साजदा खान ने भी राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किए पदक

इसी अवसर पर सिवनी की ही प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी साजदा खान को भी सम्मानित किया गया। साजदा खान वर्तमान में मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किए हैं।

साजदा खान की इस उपलब्धि पर भी श्रीमती मिर्जा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बताया गया कि इन दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को श्रीमती मिर्जा के मार्गदर्शन में अकादमी भेजा गया था, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखारा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिवनी का नाम गौरवान्वित किया।

खेल प्रेमियों ने दी बधाई

नौशीन नाज और साजदा खान की उपलब्धियों से सिवनी के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। जिला हॉकी संघ सहित जिले के खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों की इस सफलता को सिवनी की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया गया।

सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद

एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष डी.एल. गौर, जिला खेलकूद अधिकारी मनु धुर्वे, राशिद कुरैशी, फैजल, अब्दुल हक, संगीता, देवेंद्र ठाकुर, जुबेर, संजय जैन सहित हॉकी खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

सिवनी की इन दोनों बेटियों की उपलब्धि ने जिले को गौरवान्वित किया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर और भी शानदार प्रदर्शन कर सिवनी तथा मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!