सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी में अखंड भारत संकल्प दिवस: भैरवगंज स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश

सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज में श्रद्धा और गौरव के वातावरण में हुआ आयोजन

अखंड भारत संकल्प दिवस: सिवनी के भैरवगंज स्कूल में राष्ट्रभाव का संदेश

Seoni 14 August 2026
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरवगंज सिवनी में शुक्रवार 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस श्रद्धा, गौरव और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आचार्य परिवार ने अखंड भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के भाव को स्मरण किया।

सिवनी में अखंड भारत संकल्प दिवस: भैरवगंज स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश - Seoni News

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिवनी के जिला संपर्क प्रमुख विनोद जी राहंगडाले रहे, जबकि अध्यक्षता विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नितिन चौधरी ने की। विद्यालय की मेधावी छात्रा नित्या बघेल के पिता सुरेंद्र बघेल भी मंचासीन रहे।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ किया गया। इसके पश्चात आध्यात्मिक एवं नैतिक वातावरण में मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों और उपस्थितजनों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

अखंड भारत की सांस्कृतिक विरासत पर दिया संदेश

मुख्य वक्ता विनोद जी राहंगडाले ने ‘अखंड भारत की संकल्पना’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सांस्कृतिक प्रभाव प्राचीन काल से ही व्यापक रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की विरासत केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसका प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों तक विस्तृत रहा है।

सिवनी में अखंड भारत संकल्प दिवस: भैरवगंज स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश - Seoni News

उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली अतीत, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को स्मरण करते हुए ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जो अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और गौरव को विश्व के सामने स्थापित करे।

विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रयास

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय एकता के महत्व से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने देश की गौरवशाली परंपराओं को जानने, समझने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्याख्याता कृष्ण मुरारी दुबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

बंडोल में गूंजा तिरंगा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सिवनी नगर पालिका में कौन बचा रहा है दागी CMO को? EOW FIR के बाद भी कुर्सी बरकरार, सक्षम अधिकारी को प्रभार क्यों नहीं?

पाल-गड़रिया समाज के लिए CM मोहन का बड़ा ऐलान: जल्द बनेगा बोर्ड, बोले- समाज को मिलेगा समुचित प्रतिनिधित्व

कुरीतियों के खिलाफ खुद से शुरू करनी होगी पहल, वंदे मातरम् बेटी महोत्सव में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

https://vskbharat.com/14-%

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button