सिवनीमध्यप्रदेश

नगर के प्रतिष्ठित नागरिक राजकुमार गुप्ता का निधन, 78 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

कल 15 अगस्त की सुबह 10:30 बजे ज्यारत नाका स्थित निज निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

सिवनी में राजकुमार गुप्ता ‘रज्जु भैया’ का निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Seoni 14 August 2026
सिवनी यशो:- नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय राजकुमार गुप्ता (रज्जु भैया) का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर है।

राजकुमार गुप्ता, बुधवारी बाजार स्थित गंगा जनरल के संचालक जगदीश गुप्ता के बड़े भाई थे। वहीं वे नेहरू रोड स्थित मिलेनियम कम्प्यूटर के संचालक गोपालकृष्ण (पप्पू) गुप्ता तथा बस स्टैंड स्थित गंगा जनरल स्टोर के संचालक अभिषेक गुप्ता के पिता थे।

परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

आज निकलेगी अंतिम यात्रा

स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता की अंतिम यात्रा कल 15 अगस्त की सुबह 10:30 बजे अनमोल रेसिडेंसी, वरदान नेत्रालय के पास, ज्यारत नाका स्थित उनके निज निवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों एवं नगरवासियों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button