सिवनीमध्यप्रदेश

कान्हीवाड़ा में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ग्रामीणों को दिया राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश

कान्हीवाड़ा में जवाहर नवोदय विद्यालय की तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

Seoni, 19 August 2026
कान्हीवाड़ा/सिवनी यशो:- आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स-गाइड्स एवं विद्यार्थियों ने ग्राम कान्हीवाड़ा में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली।

रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश भी दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह और अनुशासन आकर्षण का केंद्र रहा।

शिक्षकों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

रैली को विद्यालय के स्काउट्स मास्टर अशोक कुमार हनोते, एनसीसी ऑफिसर धीरेन्द्र सिंह चौहान एवं पीटीआई कविता भोयर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से रैली में सहभागिता की और ग्रामीणों तक अभियान का संदेश पहुंचाया।

कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य डी.के. मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ शिक्षिका किरण नामदेव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रध्वज के सम्मान का दिया संदेश

विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस रैली के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की सहभागिता से ग्राम कान्हीवाड़ा में राष्ट्रीय गौरव एवं देशप्रेम की भावना को और मजबूती मिली।

महाकाल श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, उज्जैन में 945.20 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

कैबिनेट के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े संदेश: कृषि में डिंडोरी देश में नंबर-1, संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष में समरसता का संकल्प

‘फूलों का तारों का…’ गाते हुए CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया रक्षाबंधन का शगुन, खातों में पहुंचे 2,148 करोड़

सिवनी में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष, विधायक दिनेश राय मुनमुन के भव्य आयोजन में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

https://youtu.be/Z1nsbxM1iYQ?si=jVg4Aj65WixmrMm5

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!