मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

संत रविदास के समरसता संदेश को घर-घर पहुंचाएगा भाजपा का अभियान

भाजपा ने मंडलों को वितरित किए कलश, जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने प्रशासनिक कलश रथ यात्रा में सहभागिता कर आयोजन को लोकस्पर्शी बनाने का किया आह्वान

संत रविदास 650वीं जयंती: भाजपा ने वितरित किए कलश, कलश रथ यात्रा का शुभारंभ

Seoni, 20 August 2026
सिवनी यशो:- संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा ने श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के हस्ते जिला भाजपा कार्यालय से जिले के विभिन्न मंडलों के लिए कलशों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने का संकल्प लिया।

सिवनी में संत रविदास 650वीं जयंती पर कलश रथ यात्रा का शुभारंभ
संत रविदास 650वीं जयंती: भाजपा ने वितरित किए कलश, कलश रथ यात्रा का शुभारंभ

वहीं, प्रशासन द्वारा आयोजित कलश रथ यात्रा के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने सहभागिता करते हुए आयोजन को लोकस्पर्शी बनाने तथा संत रविदास जी के समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सिवनी में संत रविदास 650वीं जयंती पर कलश रथ यात्रा का शुभारंभ
संत रविदास 650वीं जयंती: भाजपा ने वितरित किए कलश, कलश रथ यात्रा का शुभारंभ

टैगोर वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद कलश रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, मंडलों तक पहुंचाए गए कलश

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। 20 अगस्त से 10 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता कलश लेने पहुंचे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के हस्ते कलश वितरण के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जयंती महाअभियान के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा ने जिला स्तर पर अभियान प्रभारी एवं टोली तथा मंडल स्तर पर टोलियों का गठन कर अभियान को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की है। पार्टी का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

संत रविदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक : मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज में समरसता, समानता और भाईचारे की अलख जगाई। उनका संदेश सदियों बाद भी समाज के लिए उतना ही आवश्यक और प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और श्रद्धाभाव के साथ इस अभियान में सहभागी बनेंगे और संत रविदास जी के समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

सिवनी में संत रविदास 650वीं जयंती पर कलश रथ यात्रा का शुभारंभ
संत रविदास 650वीं जयंती: भाजपा ने वितरित किए कलश, कलश रथ यात्रा का शुभारंभ

श्रीमती बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती को देशभर में भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पवित्र कलश रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। सिवनी जिले में भी यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर समाज को संत रविदास जी के विचारों से जोड़ेगी।

उन्होंने बताया कि सागर में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर एवं स्मारक निर्मित किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज के आदर्शों पर आधारित विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

भाईचारे और एकता से मजबूत होगा राष्ट्र

श्रीमती बिसेन ने कहा कि संत रविदास जी ने उस दौर में समरसता की मशाल जलाई, जब समाज में सामाजिक भेदभाव की गहरी चुनौतियां थीं। उन्होंने मानव-मानव के बीच समानता और सम्मान की भावना को सर्वोच्च स्थान दिया।

उन्होंने कहा कि कलश रथ यात्रा संत रविदास जी के इसी समरसता एवं भाईचारे के भाव को जनमानस में जागृत करेगी। जब समाज भाईचारे, देशभक्ति और एकता के साथ आगे बढ़ेगा, तब देश को कमजोर करने वाली ताकतें परास्त होंगी और भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

सिवनी में संत रविदास 650वीं जयंती पर कलश रथ यात्रा का शुभारंभ
संत रविदास 650वीं जयंती: भाजपा ने वितरित किए कलश, कलश रथ यात्रा का शुभारंभ

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश रथ यात्रा का स्वागत करें तथा इसे जन-जन का अभियान बनाने में अपना योगदान दें।

संत रविदास जी का जीवन सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा : विधायक दिनेश राय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन केवल आध्यात्मिक चेतना का संदेश नहीं देता, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, समानता और मानव गरिमा की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने ऐसे समय में समाज को एकता और समरसता का रास्ता दिखाया, जब सामाजिक भेदभाव की जड़ें बहुत गहरी थीं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी वाणी और आचरण से यह संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके कर्म, विचार और आचरण से होती है। उनका संदेश आज भी समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने की क्षमता रखता है।

विधायक ने कहा कि कलश रथ यात्रा को केवल धार्मिक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले जनजागरण अभियान के रूप में देखा जाना चाहिए। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरेगी, वहां संत रविदास जी के विचारों की चर्चा होगी और नई पीढ़ी को उनके जीवन एवं आदर्शों को जानने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे जाति, वर्ग और भेदभाव की सीमाओं से ऊपर उठकर संत रविदास जी के समरसता संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि परस्पर सम्मान, भाईचारे और सहयोग की भावना से ही मजबूत एवं समरस समाज का निर्माण संभव है।

संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शासकीय कलश रथ यात्रा का शुभारंभ

प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में टैगोर वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर में संत रविदास जी की पूजा-अर्चना के साथ कलश रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों, संतों, भाजपा नेताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जनपद अध्यक्ष कुरई लोचन सिंह मर्सकोले, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व केवलारी विधायक राकेश पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा आयोजित यात्रा को अधिक से अधिक जनभागीदारी से जोड़कर लोकस्पर्शी आयोजन बनाया जाना चाहिए, ताकि संत रविदास जी के विचार समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें।

विद्यार्थियों की भजन प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शासकीय कार्यक्रम के दौरान आशादीप विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संत रविदास जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पश्चात संतों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलश रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने यात्रा में सहभागिता की।

20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी यात्रा

शासन के निर्देशानुसार कलश रथ यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। सिवनी से प्रारंभ हुई यात्रा कुरई, बरघाट, केवलारी, धनौरा, घंसौर, लखनादौन एवं छपारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी और 10 सितंबर को पुन: सिवनी पहुंचकर संपन्न होगी।

यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे, मानवता और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं जनजातीय कार्य विभाग ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

सिवनी में संत रविदास 650वीं जयंती पर कलश रथ यात्रा का शुभारंभ
संत रविदास 650वीं जयंती: भाजपा ने वितरित किए कलश, कलश रथ यात्रा का शुभारंभ

एक ही उद्देश्य—संत रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचें

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान से लेकर प्रशासन की कलश रथ यात्रा तक दोनों आयोजनों में संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश प्रमुखता से सामने आया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, संतों, प्रशासनिक तंत्र एवं आम नागरिकों की सहभागिता से 650वीं जयंती का यह आयोजन समरसता, समानता और सामाजिक एकता के व्यापक जनअभियान का स्वरूप लेता दिखाई दिया।

यह भी पढ़े :-

22 अगस्त से बदलेगा छिंदवाड़ा–मंडला फोर्ट पैसेंजर का समय, सिवनी में 8:45 बजे पहुंचेगी ट्रेन

कैबिनेट के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े संदेश: कृषि में डिंडोरी देश में नंबर-1, संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष में समरसता का संकल्प

230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम, CM मोहन यादव ने खेलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

महाकाल श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, उज्जैन में 945.20 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/gopalganj/gopalganj-sant-ravidas-650th-jayanti-samarasta-sankalp-abhiyan

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button