Sun, 22 Nov 2026 | 10:22:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन

230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम, CM मोहन यादव ने खेलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 18, 2026 04:37 pm / Post views : 71

230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम, CM मोहन यादव ने खेलों को लेकर किया बड़ा ऐलान
शेयर करें:

230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Seoni 18 August 2026 भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने खेल की सभी विधाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात 16 अगस्त को भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी संबोधित किया। [caption id="attachment_50304" align="alignleft" width="150"]भोपाल में राजा भोज सेलिंग चैम्पियनशिप 2026 में खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री मोहन यादव 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान[/caption]

230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने की योजना है। सरकार खेल की विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 खेलों में से 11 खेलों की अकादमियां संचालित की जा रही हैं। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश में खेलों की तस्वीर बदली है। भारत अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और खेलों के माध्यम से दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है।

मध्यप्रदेश की खेलों में बढ़ी भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद जिस स्तर पर खेलों पर ध्यान दिया जाना चाहिए था, वह पर्याप्त रूप से नहीं दिया गया। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल से दुनिया को प्रभावित किया था। [caption id="attachment_50302" align="alignleft" width="150"]भोपाल में राजा भोज सेलिंग चैम्पियनशिप 2026 में खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री मोहन यादव 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान[/caption] उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश भी खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में प्रदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ी है। मुख्यमंत्री के अनुसार कुछ वर्ष पहले मध्यप्रदेश खेलों में 14वें-15वें स्थान के आसपास रहता था, लेकिन अब प्रदेश तीसरे स्थान तक पहुंच गया है।

खेल अब खिलाड़ियों तक सीमित नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेलों को अब केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि शिक्षा का भी हिस्सा बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तैयार नई शिक्षा नीति-2020 में खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सरकार कोच और प्रशिक्षकों के भविष्य को लेकर भी काम कर रही है, ताकि वे आगे चलकर उच्च शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेलों के बजट में भी लगातार वृद्धि की जा रही है।

खिलाड़ियों को संघर्ष से सीख लेने का संदेश

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयास की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि का उल्लेख करते हुए उनके जीवन और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का जीवन लोकतंत्र के लिए प्रेरणादायी रहा है। मुख्यमंत्री ने रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती का भी उल्लेख करते हुए उनके अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और बलिदान को याद किया।

हजारों वर्ष पुराना है भारत का खेल इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में खेलों का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में खेल एवं शारीरिक क्षमता को हमेशा महत्व दिया गया है। उन्होंने भगवान राम के स्वयंवर और भगवान कृष्ण की मथुरा में कुश्ती प्रतियोगिता के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में शौर्य, सामर्थ्य और खेल भावना का विशेष स्थान रहा है। राजा भोज तालाब की प्राकृतिक सुंदरता और वहां आयोजित सेलिंग प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, अधिकारियों और खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही। पुरस्कार वितरण के साथ राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 का समापन हुआ।
यह भी पढ़े :-
बालाघाट, मंडला और सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में 154वां संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश का दबदबा, छह नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां सिवनी में गरजा भाजपा का जनजातीय मोर्चा, पंकज तेकाम के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-cm-mohan-yadav-mp-strong-in-industry-investment-at-nicdit-meet-40343846.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष