सिवनीमध्यप्रदेश

मिड-डे मील में इल्ली मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

प्राथमिक शाला कामता में बच्चों को परोसे गए भोजन में मिली इल्ली, रागिनी स्व-सहायता समूह पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

सिवनी के कामता स्कूल में मिड-डे मील में मिली इल्ली, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Seoni, 25 August 2026
सिवनी यशो:- जिले की प्राथमिक शाला कामता में बच्चों को परोसे गए मध्याह्न भोजन में इल्ली मिलने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला कामता में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कर वितरित किया जाता है। भोजन के दौरान एक छात्रा की थाली में परोसी गई सब्जी/दाल में इल्ली दिखाई दी। छात्रा ने तत्काल इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। इसके बाद मामले की जानकारी ग्रामीणों और अभिभावकों तक पहुंची और स्कूल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्व-सहायता समूह पर लगाए लापरवाही के आरोप

विद्यालय में मध्याह्न भोजन वितरण का कार्य रागिनी स्व-सहायता समूह द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने समूह पर बच्चों को कथित तौर पर लंबे समय से घटिया और अमानक भोजन परोसने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता के मानकों का भी पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता।

ग्रामीणों का आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में भी संबंधित विभाग और अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई होती तो ऐसी स्थिति सामने नहीं आती।

कार्रवाई नहीं हुई तो तालाबंदी की चेतावनी

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि रागिनी स्व-सहायता समूह का काम तत्काल बंद नहीं किया गया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

इधर, घटना के बाद अभिभावकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और पूर्व में की गई शिकायतों की भी जांच की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े :-

जनसुनवाई में समस्या बताई, तत्काल मिली ट्राईसाइकिल; कलेक्टर को धन्यवाद देकर खुशी-खुशी घर लौटे विजेंद्र ठाकुर

आजादी के 80 साल: क्या आम आदमी को मिली वह आजादी जिसकी कल्पना की गई थी?

श्रावण में शिवमय हुआ सिवनी, सातवें दिवस गूंजी धर्म, संस्कार और सद्भाव की अमृतवाणी

अंतिम व्यक्ति की चौखट तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधा, तभी सार्थक होगा विकास

https://dge.gov.in/index.php/hi/bulletin-on-job-opportunities

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button