सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

सिवनी के 1478 बूथों पर गूंजेगी ‘मन की बात’, भाजपा ने तय की कार्यक्रम की रणनीति

30 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी के 137वें एपिसोड का होगा प्रसारण, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने वर्चुअल बैठक में पदाधिकारियों को दिए निर्देश

मन की बात 137वां एपिसोड – 30 अगस्त को सिवनी के 1478 बूथों पर सुनी जाएगी मन की बात, भाजपा ने बनाई रणनीति

Seoni 29 August 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का प्रसारण 30 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम को जिले के सभी 1478 बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता के साथ सुनने की तैयारी की गई है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हर बूथ पर उत्साह से हो ‘मन की बात’: मीना बिसेन

जिला आईटी सेल संयोजक मर्दन त्रिवेदी द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि जिले के सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पूर्ण उत्साह और निर्धारित योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के प्रसारण के बाद संगठन एप एवं सरल एप पर कार्यक्रम की एंट्री अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि बूथ स्तर पर कार्यक्रम की गतिविधियों का प्रभावी रिकॉर्ड तैयार हो सके।

मीना बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम देश और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराता है। अधिक से अधिक लोगों को ‘मन की बात’ सुनने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि वे प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए जाने वाले सकारात्मक एवं उपयोगी विचारों को समझ सकें और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

प्रदेश-दुनिया के महत्वपूर्ण विषयों पर PM साझा करेंगे विचार

बैठक में आईटी सेल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के आगामी एपिसोड में देशभर से प्राप्त महत्वपूर्ण विषयों, मुद्दों और सुझावों को साझा करेंगे।

उन्होंने बताया कि नागरिक प्रधानमंत्री से चाहते हैं कि वे आगामी एपिसोड में जिन विषयों या समस्याओं पर चर्चा करें, उनके संबंध में अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए नागरिक अपने विचार खुले मंच के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल कर हिंदी अथवा अंग्रेजी में अपना संदेश रिकॉर्ड कराया जा सकता है। चयनित संदेशों को कार्यक्रम के प्रसारण में शामिल किए जाने की संभावना रहती है।

नागरिक 1922 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त लिंक के माध्यम से भी प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं।

पदाधिकारियों ने दिया शत-प्रतिशत सफलता का भरोसा

वर्चुअल बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं मुकेश बघेल तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिजीत चौहान ने भी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

भाजपा ने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए 30 अगस्त को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ सुनने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

तोपों की सलामी, अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब और आल्हा-ऊदल का युद्ध… आज सजेगा छिंदवाड़ा का भुजलिया उत्सव

‘बहनों के सम्मान से खिलवाड़ किया तो भारी कीमत चुकानी होगी’, रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश

नक्सलवाद से निपटकर विकास की राह पर बालाघाट, जनजातीय अंचल में पहुंचे CM मोहन यादव

https://jjm.up.gov.in/WebReport/ComplaintDetails?Action1=13&DistrictId=525&M_Scheme_Status_Id=&Level=&Header=Incoming%20Complaints(Mirzapur)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button