मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

मथुरा-वृंदावन की भक्ति में रंगे 196 श्रद्धालु, तीर्थ दर्शन के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा पर निकले जिले के श्रद्धालु, जनप्रतिनिधियों ने तिलक-माला पहनाकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सिवनी के 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन रवाना

Seoni 30 August 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सिवनी जिले के 196 तीर्थ यात्री रविवार को मथुरा-वृंदावन की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए। 30 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक आयोजित इस यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित पात्र श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा एवं वृंदावन के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मथुरा वृंदावन रवाना होते सिवनी के 196 तीर्थ यात्री
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सिवनी के 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन रवाना

तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं का नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने सभी तीर्थ यात्रियों को सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाकर छिंदवाड़ा के लिए रवाना किया गया।

बस से छिंदवाड़ा, ट्रेन से मथुरा-वृंदावन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से रवाना हुए तीर्थ यात्री पहले बस के माध्यम से छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां से श्रद्धालु ट्रेन द्वारा मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान उन्हें मथुरा एवं वृंदावन के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। योजना के माध्यम से पात्र श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है। इस चरण में सिवनी जिले के लिए 196 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके तहत चयनित श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा का अवसर मिला।

तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा पर रवाना होते समय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शासन के प्रति आभार जताया। बस रवाना होते समय तीर्थ यात्रियों के चेहरों पर यात्रा की खुशी और धार्मिक आस्था का उत्साह साफ दिखाई दिया।

यह भी पढ़े :- खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

‘गांव की पगडंडी से ओलंपिक के सपने तक… सिवनी में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच’

नक्सल की बंदूक से विकास की बुलंद आवाज तक… बोंदारी पहुंचे CM, 100 गांवों के लिए 225 करोड़ का ऐलान

घर के सामने ग्राहक का इंतजार, पुलिस ने दबोचा! 777 ग्राम गांजा के साथ 57 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

https://hindi.revoi.in/visit-these-famous-krishna-temples-on-janmashtami-a-special-confluence-of-faith-from-mathura-vrindavan-to-dwarka-and-udupi/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button