17 सितंबर से छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में लगेंगे 100 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांसद बंटी विवेक साहू ने बनाई रणनीति
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय स्वास्थ्य अभियान, आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर मंथन
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में 100 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान
Chhindwara 31 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 100 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
इसी सिलसिले में सांसद कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू ने 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की आयोजन समिति की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में शिविरों के सफल आयोजन, अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने तथा प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी समन्वय को लेकर चर्चा की गई।
100 शिविरों को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी : सांसद
बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि 100 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों को सफल और ऐतिहासिक बनाने में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सदस्यों से अभी से तैयारियां प्रारंभ करने और निर्धारित क्षेत्रों में शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल शिविर आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके लिए आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
गांव-गांव तक पहुंचेगा स्वास्थ्य सेवा अभियान
सांसद ने जिले के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में भी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो, वहां अधिक से अधिक मरीजों को शिविर तक पहुंचाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सहयोग करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे।
आयोजन समिति ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
बैठक में उपस्थित आयोजन समिति के सदस्यों ने 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर अभियान को सफल बनाने के लिए सांसद को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समिति द्वारा शिविरों की तैयारियों, प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक मरीजों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
17 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाला यह अभियान दोनों जिलों में स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े :- खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
अब काम तलाशना और श्रमिक खोजना हुआ आसान, डिजिटल लेबर चौक से एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे श्रमिक-नियोजक
काम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, छपारा तहसीलदार और भू-संसाधन प्रबंधन विभाग को नोटिस
राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिंटन कोर्ट में दिखा जोश, बुजुर्गों और गृहणियों ने भी आजमाया हुनर
https://www.myneta.info/LokSabha2024/candidate.php?candidate_id=587



