छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

आयुष्मान योजना अंतर्गत इसरत का हुआ सफल ऑपरेशन

सिवनी यशो:- शासन की जन कल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत निरामयम योजना अब गरीब असहाय बच्चो के लिये वरदान साबित हो रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोमा निवासी रेहाना एवं शारिक अंसारी की 8 वर्षीय पुत्री इसरत अंसारी को छाती में धड़कन, थकान हाफना, सांस लेने में तकलीफ, चक्?कर आना, उठ नही पाना जैसी गंभीर समस्?याएं थी। परिजन इसरत की बीमारी से अनभिज्ञ थे। वे ये जानते भी नही थे कि इसरत किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इसरत की इन समस्?याओं के देखते हुए परिजनों ने ग्राम की आशा से संपर्क किया। आशा ने उन्?हे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। जहां चिकित्सको ने इसरत का सी.टी. स्कैन करके ब्रेन में इंफेक्?शन से ग्रसित होने की पुष्टि करते हुए नागपुर में ऑपरेशन कराने की सलाह दी । इसके पश्?चात इसरत के परिजन उसे नागपुर के हॉस्पिटल ले गए जहा डॉक्टरों ने उन्हे 3 लाख का खर्च बताया। ऐसी स्थिति में परिजन अत्यधिक चिंतित हो गए एवं पैसो का इंतजाम नही कर पा रहे थे।
तब आशा एवं चिकित्सको ने उनकी मदद करते हुए आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी इसके पश्?चात भोपाल के केयर इनफिनिटी हॉस्पिटल में इसरत का शासन की जन कल्याणकारी योजना आयुष्?मान भारत योजना अंतर्गत नि:शुल्क सर्जरी एवं उपचार किया गया। अब इसरत पूर्णत: स्वस्थ है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button