छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

दादाधाम एक्सप्रेस 3 दिन पांढुर्णा और 3 दिन छिंदवाड़ा होकर चले : सांसद

जल्द शुरू हो दादाधाम एक्सप्रेस और पांढुर्णा में ट्रेनों के स्टॉपेज, सांसद बंटी विवेक साहू ने रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में रखीं 20 से अधिक मांगें

दादाधाम एक्सप्रेस 3 दिन पांढुर्णा, 3 दिन छिंदवाड़ा होकर चले : सांसद बंटी साहू; मुंबई-पुणे ट्रेन की भी मांग

chhindwara 02 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक नागपुर में आयोजित हुई, जिसमें नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के सांसद, सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने 20 से अधिक महत्वपूर्ण मांगें और सुझाव रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखे।

सांसद ने प्रमुख रूप से दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को शीघ्र प्रारंभ करने तथा इसे तीन दिन पांढुर्णा और तीन दिन छिंदवाड़ा होकर संचालित करने का सुझाव दिया। उन्होंने पांढुर्णा में विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज देने की मांग भी प्रमुखता से रखी।

दादाधाम एक्सप्रेस का प्रस्ताव मंत्रालय भेजा गया

बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने दादाधाम एक्सप्रेस को जल्द शुरू करने का प्रस्ताव रखा। बैतूल सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य सांसदों ने भी इस मांग का समर्थन किया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दादाधाम एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। मंत्रालय से अनुमति मिलते ही ट्रेन का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

बैठक के दौरान सांसद साहू ने दादाजी धूनीवाले के भक्तों द्वारा दादाधाम एक्सप्रेस को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर तैयार किए गए भजन को भी रेलवे अधिकारियों को सुनाया।

छिंदवाड़ा से मुंबई और पुणे के लिए ट्रेन की मांग

सांसद ने छिंदवाड़ा को मुंबई और पुणे से सीधे रेल संपर्क से जोड़ने की मांग भी रखी। इसके साथ ही सेवकराम एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस तथा टाटानगर-इतवारी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार छिंदवाड़ा तक करने का प्रस्ताव दिया।

उन्होंने गतिशक्ति योजना में परासिया रेलवे स्टेशन को शामिल करने की मांग भी की। इसके अलावा छिंदवाड़ा चारफाटक स्थित रेलवे ओवरब्रिज को नरसिंहपुर मार्ग से जोड़ने के लिए अंडरब्रिज का निर्माण जल्द कराने का सुझाव दिया।

रामबाग रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज की मांग

सांसद ने रामबाग, छिंदवाड़ा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर भी यातायात की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात और रेल आवागमन के मद्देनजर रेलवे क्रॉसिंग पर स्थायी समाधान जरूरी है।

बैठक में जेडआरयूसीसी सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र ठाकुर सहित रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के सांसद, सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

सौंसर-पांढुर्णा रेल लाइन से मुंबई की दूरी 150 किमी कम होने का दावा

नई रेल लाइन से जबलपुर-छिंदवाड़ा-सौंसर-पांढुर्णा होते हुए मुंबई की कनेक्टिविटी को मिल सकता है नया विकल्प

सौंसर-पांढुर्णा के बीच नई रेल लाइन के निर्माण की मांग भी लंबे समय से उठ रही है। पांढुर्णा के वरिष्ठ नागरिक विनय दुबे इस मांग को लेकर प्रयासरत हैं और संबंधित सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

बताया गया है कि सौंसर से पांढुर्णा की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। यदि दोनों स्थानों को रेल मार्ग से जोड़ दिया जाता है तो यह मार्ग नरखेड़ से जुड़ सकेगा और मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल कनेक्टिविटी के नए विकल्प विकसित हो सकते हैं।

मांगकर्ताओं का कहना है कि सौंसर-पांढुर्णा रेल लाइन बनने से जबलपुर-छिंदवाड़ा-सौंसर-पांढुर्णा होते हुए मुंबई की दूरी करीब 150 किलोमीटर तक कम हो सकती है। ऐसे में रेलवे को इस प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़े :-डेयरियों पर जांच की कार्रवाई, लेकिन घर-घर दूध पहुंचाने वालों की जांच कब?

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बरघाट एवं केवलारी की बैठक 3 सितंबर को

सिवनी में किरायेदारों से लेकर होटल-लॉज तक होगी निगरानी, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

अन्नदाता सर्वोपरि, किसान कल्याण पर सरकार का विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/chhindwara-demand-to-start-dada-dham-express-7650572

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button