सिवनीमध्यप्रदेश

बरघाट नगर परिषद वार्ड 6 का चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित

बरघाट नगर परिषद वार्ड 6 का चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

Seoni, 08 September 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार सिवनी जिले की नगर परिषद बरघाट के वार्ड क्रमांक 06 में होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया भी आगामी आदेश तक स्थगित रहेगी।

निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित होने के बाद अब वार्ड क्रमांक 6 के उप निर्वाचन से संबंधित आगामी गतिविधियां फिलहाल नहीं होंगी। निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर नई तिथि अथवा संशोधित कार्यक्रम की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पृथक से की जाएगी।

आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन संबंधी आगामी कार्यक्रम की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। ऐसे में वार्ड क्रमांक 6 के निर्वाचन को लेकर प्रत्याशियों और मतदाताओं को आयोग के अगले आदेश का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़े :-

CMO दिशा डहेरिया समेत पांच को नोटिस, Status-Quo आदेश की कथित अवहेलना पर हाईकोर्ट सख्त

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का न्योता

पत्रकार शमीम खान पर चाकू से हमले के मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: सांसद बंटी विवेक साहू

टीचर्स डे पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ऑफलाइन होगी TET

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/bhopal-by-elections-postponed-in-several-municipal-bodies-including-indore-gwalior-and-sagar-8462366

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button