WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस के अत्याचार को देश कभी भूल नहीं सकता – आलोक दुबे

कांग्रेस के अत्याचार को देश कभी भूल नहीं सकता - आलोक दुबे - Seoni News

सिवनी यशो:– 25 जून याद दिलाता है कि कांग्रेस पार्टी की तानाशाही प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और उनके अत्याचार ने लोकतंत्र की हत्या कर पूरे देश को जेल बना दिया था। उस समय घर में सोए हुए निर्दोषोंं को जेल भेज दिया गया, देश के 3800 अखबार जब्त किये गये, 327 वरिष्ठ पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया। लोकतंत्र व संविधान को दबाने, कुचलने वाले उन डरावने दिनों और कांग्रेस के अत्याचार को देश कभी भूल नहीं सकता है। आज हमें गर्व है कि उसमें लोकतंत्र के पक्षधर हमारे सम्मानीयजनों ने कांग्रेस सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुये तमाम यातनाएँ सहते हुये जेल रहे और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिये अपना योगदान दिया ऐसे लोग हमारे लिये वंदनीय है आज उनके योगदान को हम प्रणाम करते है उक्ताशय के विचार भाजपा जिलाध्यघ्यक्ष आलोक दुबे ने भाजपा कार्यालय में आपातकाल दिवस के संस्मरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया । इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने अपना संबोधन देते हुये कहा कि 70 के दशक में इंदिरा गाँधी ने न्यायपालिका को पंगु बना दिया था। आज उन्हीं के वंशज एक बार भी आपातकाल में किये अत्याचार के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं है। आज भी गाँधी- नेहरु परिवार में वंशवाद, परिवारवाद चल रहा हैं। आज भी यह लोग इसी अहंकार के साथ काम कर रहे है। हम सबने देखा कि 2004 से 2014 के बीच केंद्र में रही सरकार में प्रधानमंत्री छोटा और गाँधी परिवार बड़ा होता था, इनके युवराज ने संसद में बिल फाड़कर बता दिया की गाँधी परिवार सरकार से बड़ा है। यह देश के बाहर जाकर देश को बदनाम करते है। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते मान- सम्मान से घबराई हुई है। ये देश विरोधी ताकतें भारत की तरक्की को रोकना चाहते है और दुर्भाग्य से ही देश के कुछ नेता इनके टूलकिट बनकर काम कर रहे है।

लोकतंत्र की विरोधी रही है कांग्रेस – दिवाकर   

 

कांग्रेस के अत्याचार को देश कभी भूल नहीं सकता - आलोक दुबे - Seoni News
आपातकाल दिवस के इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने अपने संबोधन में में कहा कि कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की संसद की सदस्यता को न्यायालय ने अमान्य कर दिया था तो इन्होंने न्यायालय के फैसले को मानने से इंकार करते हुये न्यायापालिका का अपमान करते हुये सत्ता में बने रहने के लिये पूरे देश में आपातकाल लगा दिया और निर्दोष लोगों को जेल में बंद करने का काम प्रारंभ कर दिया देश के अखबारों के कार्यालयो में तालाबंदी की सरकार के विरोध में बोलने वाले भारत माता की जय बोलने वालो को जेल में ठंूसने का काम किया विरोध करने वालों को या विरोध करने की जिन पर आशंक होती उन्हें जेल भेज दिया जाता था । श्री दिवाकर ने कहा कि सिवनी जिले में भी कांग्रेस के इस दमन का बड़ा भयानक स्वरूप हमने देखा है हमारे पिताजी और उनके साथियोंं को जेल में ठंूस दिया गया था वह समय ऐसा था कि मीसा में बंद व्यक्तियों के रिश्तेदारों की भी निगरानी होती थी आपातकाल पूरे 21 माह चला इस दौरान अनेक परिवारों के मुखियाओं को जेल में बंद कर दिया गया था और कंाग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया ।
श्री दिवाकर ने कहा कि कांग्रेस के एक परिवार ने देश को अपनी जागीर समझ लिया है और पूरी कांग्रेस उसी परिवार के लिये काम करती है देश की जानती समझ समझ चुकी है कि कांग्रेस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का सम्मान नहीं करती और जनता के हित में कोई काम करने की इसकी कोई नीति नहीं है । इसलिये पूरे देश में कांग्रेस को नाकारा जा रहा है कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है इसको समझने की आवश्यकता है और जनता को समझाने की आवश्यकता है ।

कार्यक्रम में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल, रमेश तिवारी, मिथलेश वर्मा, प्रवीणभारद्धाज, गार्वे जी, सिवनी नगर उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, सोशल मीडिया के जिला संयोजक आशीष सोनी, राजेश यादव, पंकज बिसेन अनुसुचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भुनेश कुल्हाडे, ऋषभ चौरसिया आई टी के जिला सहसंयोजक रूपेश मिश्रा,ख्ुशेन्द्र पवार जित्तू यादव सहित युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन संजय सोनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने आपातकाल पर बनी डाक्युमेंट्री फिल्म देखी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!