WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

अवैध कालोनियों को वैध करने की कार्यवाही करें संबंधित अधिकारी – श्रीमती राजपूत

सभी मस्जिदों में साफ सफाई एवं आवश्यक व्यवस्था के दिये निर्देश

सिवनी यशो:- प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निधि सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सोमवार 26 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती राजपूत ने सभी विभागों की सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, पीजी पोर्टल एवं 50 एवं 100 दिवस से अधिक समय सीमा से लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबे समय से लंबित शिकायतों को त्वरित संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिए। इसी तरह उन्होंने जन शिकायत, सीएम मॉनिट, माननीय सांसद, माननीय विधायकगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के पत्रों में त्वरित कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए।
प्रभारी कलेक्टर श्रीमती राजपूत ने गेहूं उपार्जन, जल जीवन मिशन, लाड़ली बहना योजना, राशन वितरण, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, अवैध कालोनियों के वैध करने की कार्यवाही, सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागाधिकारियों को दिए।
प्रभारी कलेक्टर श्रीमती राजपूत ने मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में जिले में अधिक बारिस की संभावनाओं के मद्देनजर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से डूब प्रभारी एवं अधिक वर्षा से डूबने वाले पुल पुलियों की जानकारी प्राप्त कर सभी सुरक्षात्मक आवश्यक तैयारियां करने एवं नगरीय क्षेत्रों की नाले-नालियों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बाढ़ आपदा के दौरान राहत बचाव कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
प्रभारी कलेक्टर श्रीमती राजपूत ने 29 जून को पडऩे वाले ईद त्यौहार को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सभी मस्जिदों में साफ-सफाई, पेयजल के साथ विधुत व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ही सभी धर्मावलम्बियों से जिले की गौरवशाली परम्परानुसार आपसी सौहार्द व शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की।
समय सीमा बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सीएल चनाप ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन- 23 की जिले में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्रों की सत्यापन कार्यवाही अंतर्गत पूर्ण एवं शेष रहे सत्यापन कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शेष रहे मतदान केन्द्रों का शीघ्र सत्यापन कर रैंप, सीढ़ी, बिजली, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!