WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

वॉलीबॉल खिलाड़ी शास्वत सोनी का हुआ नीट परीक्षा में चयन

वॉलीबॉल खिलाड़ी शास्वत सोनी का हुआ नीट परीक्षा में चयन
सिवनी यशो:- किसी ने बिल्कुल सही कहा है, “जहां चाह वह राह” जब हम अपने लक्ष्य की ओर दृष्टि रखते हैं और समर्पित होकर मेहनत करते हैं तो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्ग खुद ही मिल जाता है. इस बात को सच साबित कर दिखाया है वॉलीबॉल खिलाड़ी शास्वत सोनी ने जो बचपन से ही नगर के बड़ी पुलिस ग्राउड में वॉलीबॉल के अभ्यास के साथ -साथ अपने माता- पिता के सपने को भी पूरा करने के लिए पढ़ाई में भी मेहनत कर रहे थे. उनके प्रशिक्षक श्री अब्दुल हक (एन.आई.एस डिप्लोमा इनव्हालीबॉल) ने बेहद प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए कॉफी गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी खेलों के मैदान ही नहीं बल्कि अपने कैरियर के क्षेत्र में भी सफलता हासिल कर रहे हैउन्होंने बताया कि उनके होनहार व्हालीबॉल खिलाडिय़ों में से एक शास्वत सोनी जिन्होंने कक्षा 12वीं में 72 प्रतिशत अंको के साथ राष्ट्रीय मेडिकल पात्रता परीक्षा 2023 में 98.4828 परसेंटाइल अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 30585 वां स्थान प्राप्त कर, अपने समाज, गुरूजनों, जिले एवं प्रदेश तथा परिवार का नाम रोशन किया है।
शास्वत से हुए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता में उनके खेल वॉलीबॉल का बहुत बड़ा हाथ रहा है क्योंकि यह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की लेकिन इस दौरान खेलों से मिली लगातार प्रयास करने की प्ररेणा ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, समर्पण और संघर्ष की आवश्यकता होती है. खेल मैदान से सीखे गए ये गुण आपको जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता की ओर ले जा सकते है खेलो से प्रेरित होकर आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हो सकते है और नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
ज्ञात हो कि शास्वत की परिवारिक पृष्टभूमि शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रही है उनके पिताश्री रामकुमार सोनी ने भूगोल मेें एमए की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है. वहीं उनकी माता जी श्रीमति अनामिका सोनी ने अंग्रेजी और इतिहास में डबल एमए किया है वह एक होममेकर और यूटयूबर हैं. आपकी छोटी बहन जया सोनी, 12 वीं कक्षा में हैं और वह भी अपना कैरियर चिकित्सा के क्षेत्र में बनाना चाहती है. जिले का मान बढ़ाने वाली होनहार व्हालीबॉल खिलाड़ी कि इस उपलब्धि पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी महोदय, विभागीय कोच अब्दुल हक, श्रीमति संगीता सिंग, नारायण सिंग बिसेन, लक्ष्मी ठाकरे, बराती लाल उईके, अमोल चन्द्रा, प्रदीप वर्मा, अ. सलीम खॉन, निकेश पद्माकर, ओम शिवे सहित जिलें से समस्त खेल प्रेमियोंने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए प्रेषित की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!