सिवनीमध्यप्रदेश

1478 बूथों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 1.21 लाख दीपों से PM मोदी के दीर्घायु की कामना

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, सिवनी जिले में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम

सिवनी में 1478 बूथों पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 1.21 लाख दीपों से PM मोदी के दीर्घायु की कामना

Seoni 15 September 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सिवनी जिले में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सिवनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
सिवनी में 1478 बूथों पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 1.21 लाख दीपों से PM मोदी के दीर्घायु की कामना

अभियान के तहत 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम प्रभारी गजानंद पंचेश्वर ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा अभियान की विधानसभा एवं मंडल स्तरीय टोलियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक का संयोजन भाजपा जिला आईटी विभाग के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने किया।

हर बूथ पर जलेगा आशीर्वाद का दीया

बैठक में 17 सितंबर को जिले के सभी 1478 बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिले के 27 स्थानों पर होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में हितग्राहियों द्वारा एक लाख 21 हजार आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। ये दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास, जीवन में आए बदलाव और प्रसन्नता की अभिव्यक्ति के रूप में जलाए जाएंगे तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाएगी।

जिले के सभी बूथों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा मंडल एवं जिला स्तर पर भी वृहद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दलसागर से लेकर मंदिरों तक होंगे धार्मिक आयोजन

जिला मुख्यालय में दलसागर तालाब पर केंद्रीय एवं वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर के दक्षिण मंडल द्वारा प्राचीन मठ मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए अभिषेक एवं दीपदान किया जाएगा। वहीं उत्तर मंडल द्वारा गायत्री मंदिर में धार्मिक आयोजन एवं दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राय के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बड़े स्तर पर होगा रक्तदान

चर्चा के दौरान जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले रक्तदान कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी दी गई। जिले के मंत्री एवं रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी पीयूष दुबे के नेतृत्व में बड़े स्तर पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता रहेगी।

लखनादौन और बरघाट की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में लखनादौन विधानसभा प्रभारी मुकेश बघेल एवं बरघाट विधानसभा प्रभारी डॉ. अभिजीत सिंह चौहान ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी।

जिला संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी ने कहा कि जिले में जिस व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, उससे स्पष्ट है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित होगा और यह ऐतिहासिक कार्यक्रम बनेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर मेहनत की है। यह परिश्रम कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के साथ ही इसे जन-स्पर्शी और व्यापक संदेश देने वाला अभियान बनाएगा।

जिले के 27 प्रमुख स्थलों पर होंगे ‘आशीर्वाद का दीया’ के वृहद कार्यक्रम

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी 1478 बूथों के साथ-साथ 27 प्रमुख स्थानों पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडलवार कार्यक्रम स्थलों की सूची इस प्रकार है—

क्र. मंडल कार्यक्रम स्थल
1 सिवनी उत्तर नगर मठ मंदिर, सिवनी
2 सिवनी दक्षिण नगर गायत्री मंदिर, सिवनी
3 करकोटी राम मंदिर, करकोटी
4 लखनवाड़ा मातृधाम, सिवनी
5 मुंगवानी शिव मंदिर, दिघोरी
6 बंडोल हनुमान मंदिर, राहीवाड़ा
7 चमारी शिव मंदिर, चमारी
8 बीजादेवरी शिव मंदिर, निवारी
9 बरघाट राम मंदिर, बरघाट
10 गंगेरूआ काली माता मंदिर, आष्टा
11 धारना राधाकृष्ण मंदिर, धारना
12 कुरई दुर्गा मंदिर, कुरई
13 सुकतरा मुडारा, परतापुर
14 केवलारी माता दिवाला मंदिर, केवलारी
15 छींदा दुर्गा मंदिर, छींदा
16 पलारी हनुमान मंदिर, खैरापलारी
17 उगली माता मंदिर, पांडिया छपारा
18 धनौरा दुर्गा मंदिर, सुनवारी
19 कान्हीवाड़ा गौ घाट, हिनोतिया
20 छपारा गोल्डन टेम्पल के पास रामघाट, छपारा
21 लखनादौन हनुमान एवं शिव मंदिर, लखनादौन
22 आदेगांव गढ़ी भैरोबाबा मंदिर, आदेगांव
23 केदारपुर दुर्गा मंदिर, केदारपुर
24 कहानी बाजार चौक मंदिर, कहानी
25 धूमा धूमावती मंदिर, धूमा
26 नागनदेवरी शिव मंदिर, वार्ड क्रमांक 6
27 घंसौर दुर्गा माता मंदिर, घंसौर

इन 27 प्रमुख स्थलों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाएगी।

यह भी पढ़े :-

राजनीतिक आयोजन नहीं, जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है ‘सेवा संकल्प अभियान’

लाड़ली बहना अब लाभ लेने वाली नहीं, लाभ कमाने वाली बन रही हैं: CM मोहन यादव

जन विश्वास शिविर में अफसरों की ‘गैरहाजिरी’ पर भड़के मंडल अध्यक्ष!

लाड़ली बहना अब लाभ लेने वाली नहीं, लाभ कमाने वाली बन रही हैं: CM मोहन यादव

https://www.facebook.com/share/r/19J2TqSZxU/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button