सिवनीमध्यप्रदेश

बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव, बूथ स्तर तक जला ‘आशीर्वाद का दीया’

राम मंदिर और नगर परिषद भवन के सामने दीप प्रज्ज्वलन, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव, बूथ स्तर तक जला आशीर्वाद का दीया

Seoni 18. September 2026
सिवनी / बरघाट यशो:-
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल बरघाट में प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के आह्वान पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत राम मंदिर के सामने दीप प्रज्ज्वलित करते भाजपा कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित दीपोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करते जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता।

अभियान के अंतर्गत बेर तालाब में वृक्षारोपण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष मीना बिसेन एवं नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं दीं तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

राम मंदिर के सामने सजा दीपों का उजियारा

रात्रि 7 बजे राम मंदिर के सामने भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम को नमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभा मंच प्रांगण के सामने भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दीप जलाए।

बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत राम मंदिर के सामने दीप प्रज्ज्वलित करते भाजपा कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित दीपोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करते जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता।

बूथ स्तर तक पहुंचा ‘आशीर्वाद का दीया’

सेवा संकल्प अभियान के तहत बरघाट मंडल के प्रत्येक बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर जिला मंत्री गोमती ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू, उपाध्यक्ष ममता पाठक, विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह सूर्यवंशी, सांसद प्रतिनिधि विकास जैन, पार्षदगण, एल्डरमैन, मंडल प्रभारी तुमेश बोपचे, मंडल अध्यक्ष हेमंत रंहागडाले सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात

उज्जैन में लाखों दीपों से जगमगाया रामघाट, नितिन नवीन बोले—‘आशीर्वाद का दीया’ मोदी के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह की अभिव्यक्ति

मोदी के जन्मदिवस पर सिवनी में सेवा की मिसाल, 108 रक्तदाताओं ने किया महादान

दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

https://www.facebook.com/share/p/1BtkcFSQHZ/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button