महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां शहादत दिवस मनाया
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थल पर टीन शेड के लिए 2 लाख और सामुदायिक भवन के लिए 20 से 25 लाख रुपये की घोषणा
शंकर शाह-रघुनाथ शाह का 169वां शहादत दिवस, विधायक ने की घोषणाएं
सिवनी यशो :- मंडला रोड स्थित सिवनी से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम चुरना टोला ईदावाड़ी में गोंडवाना साम्राज्य के अमर बलिदानी महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन 18 सितंबर को अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा मध्यप्रदेश एवं ग्राम कमेटी चुरना टोला के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विधायक ने शहीदों को किया नमन
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने उद्बोधन में अमर बलिदानी महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि इन महान बलिदानियों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सरकारी अभिलेखों के अनुसार राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश शासन का विरोध किया था और 18 सितंबर 1858 को उन्हें अंग्रेजों ने मृत्युदंड दिया था।
प्रतिमा स्थल के विकास की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों की मांग पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल पर टीन शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 से 25 लाख रुपये की घोषणा की।
विधायक की घोषणा पर ग्राम चुरना टोला, ईदावाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रवासियों, सरपंच तथा कार्यक्रम आयोजक अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा मध्यप्रदेश की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम अध्यक्ष चंदन लाल मर्सकोले, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा मध्यप्रदेश, अशोक सिरसाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक ओ.पी. नरेती, प्रदेश सचिव, सरपंच विनीता मरावी, श्याम उईके, चिनटा सलामे, शेर सिंह उईके, पुरन उईके, महताब कुमरे, तामसिंह गंजाम, चेतन नरेती, हिम्मत परते, दिनेश कमरे, अज्जू कुंजाम, महताब उईके, शिव कुमार मर्सकोले, सुजान उईके, दयाल कुंजाम, हरि उईके, हरि भलावी, राजकुमार उईके, सकल सिंह मर्सकोले, घुड़न उईके सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीण, मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष चंदन लाल मर्सकोले एवं ग्राम कमेटी चुरना टोला-ईदावाड़ी की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति सेवा जोहार करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें:-
शिक्षक शिल्पकार की भांति भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं: सांसद बंटी विवेक साहू
सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में 159वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न
शराबबंदी को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ से पहले पूर्णिमा वर्मा हाउस अरेस्ट
3 हजार दीपों से जगमगाया बैनगंगा घाट, भाजपा ने मनाया “आशीर्वाद का दीया”
https://www.dindori.co.in/2019/10/Raja-Shankar-Shah-Kunwar-Raghunath-shah-maravi-balidan.html?m=1

