फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, बोले- संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार और प्रशासन
आंधी, तूफान और बारिश से मक्का-सोयाबीन की फसलों को नुकसान, प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे के निर्देश
सिवनी में फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक दिनेश राय
Seoni, 26 September 2026
सिवनी यशो:- प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लेने सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शनिवार, 26 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। विधायक ने खेतों में पहुंचकर आंधी, तूफान और बारिश से प्रभावित मक्का एवं सोयाबीन की फसलों का निरीक्षण किया तथा किसानों से सीधे संवाद कर नुकसान की जानकारी ली।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने चमारी मंडल के अंतर्गत देवरीकलां, केकड़ा, करेली, ढोडा, सर्रा, लाठगांव, गुंदरई, डांगावानी, झिरी, नवलगांव, इमलीपठार, चमारीखुर्द, चमारीकलां, सूखामाल, मटामा, देवगांव और घुनई सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से उनकी समस्याएं जानीं।
कई गांवों से लगातार मिल रही फसल नुकसान की सूचनाएं
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के बीजादेवरी, लकवाह, निवारी, सालीवाड़ा, टिकारी, घौंटी, छुआई, भोंगाखेड़ा, गंगई, गठरिया, सोनाडोंगरी, दिघोरी, पुसेरा, कुदवारी, नरेला सहित जिले के अन्य क्षेत्रों से भी मक्का और सोयाबीन की फसलों को नुकसान पहुंचने की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।
उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर कहा कि यह संकट की घड़ी है और किसान बंधु स्वयं को अकेला न समझें। प्रदेश सरकार और प्रशासन किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

तत्काल और पारदर्शी सर्वे कराने के निर्देश
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि सिवनी विधानसभा सहित जिले के सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचकर फसलों का सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने सर्वे में पारदर्शिता, सटीकता और शीघ्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि वास्तविक नुकसान का सही आकलन हो सके।
उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान किसी भी पात्र किसान का नाम छूटना नहीं चाहिए, जिससे पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं राहत राशि का लाभ मिल सके।
यह भी पढ़े :-
मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 30 सितंबर को
तेज हवा-तूफान और बारिश से मक्का फसल तबाह, किसानों पर दोहरी मार
भाजपा किसान मोर्चा ने सिवनी जिले के 22 मंडलों में अध्यक्ष किए नियुक्त
सियासत से रंगमंच तक… राजा शंखपति बने ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह, दर्शकों ने की शानदार अभिनय की सराहना



