Sun, 22 Nov 2026 | 09:19:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

ग्रामीणों के बीच पहुंचा प्रशासन, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं और अफसरों से मौके पर लिया जवाब

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 26, 2026 08:57 pm / Post views : 88

ग्रामीणों के बीच पहुंचा प्रशासन, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं और अफसरों से मौके पर लिया जवाब
शेयर करें:

मढ़ी जनविश्वास शिविर, कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Seoni, 26 September 2026 सिवनी यशो :- सरकारी दफ्तरों तक ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर न जाना पड़े, इसके लिए प्रशासन ग्राम स्तर पर पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रहा है। इसी कड़ी में लखनादौन विकासखंड के ग्राम मढ़ी में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही प्रकरण की स्थिति पूछकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। [caption id="attachment_52475" align="alignleft" width="300"]मढ़ी जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना मढ़ी में जनविश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना।[/caption]

एक-एक आवेदक की सुनी बात, अफसरों से पूछा प्रकरण कहां अटका

शिविर में ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, नामांतरण, आवास, विद्युत, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी समस्याएं और आवेदन कलेक्टर के समक्ष रखे। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिकायतों से आगे बढ़कर गांव की व्यवस्था का लिया फीडबैक

जनविश्वास शिविर में प्रशासन ने केवल आवेदन और शिकायतें सुनने तक खुद को सीमित नहीं रखा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से गांव में संचालित सरकारी सेवाओं की जमीनी स्थिति के बारे में भी सीधे जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकान के नियमित संचालन, स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों और आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। जहां सुधार की आवश्यकता सामने आई, वहां संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

उद्यम संवाद में सामने आईं गांव से आत्मनिर्भरता की कहानियां

शिविर की शुरुआत उद्यम संवाद से हुई, जिसमें स्थानीय उद्यमियों, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। उद्यमी पृथ्वी सिंह ने अपने व्यवसाय की शुरुआत और वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी। आजीविका मिशन से जुड़ी नीतू यादव, प्रीति श्रीवास्तव और रजनी उइके ने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों और उससे होने वाली आय के बारे में बताया। वहीं पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर योजना के हितग्राही बेनसिंह पटेल ने भैंस पालन को आय का साधन बनाने का अनुभव साझा किया। पीएमएफएमई योजना के हितग्राही सुनील परते ने मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट के संचालन और दूध प्रसंस्करण से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दी।

युवाओं के लिए संदेश—योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना काम

उद्यम संवाद में सामने आई कहानियों का फोकस केवल सफलता बताने तक सीमित नहीं रहा। हितग्राहियों के अनुभवों के जरिए ग्रामीण युवाओं को यह बताया गया कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता और आवश्यक सहयोग लेकर स्थानीय संसाधनों एवं अपनी क्षमता के अनुरूप स्वरोजगार शुरू किया जा सकता है। ऐसी गतिविधियों से व्यक्ति स्वयं के लिए आय का साधन तैयार करने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है।

विभागों ने योजनाओं की दी जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बताए गए। मढ़ी में आयोजित जनविश्वास शिविर में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। एक ओर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, तो दूसरी ओर योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा कर गांव के युवाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

यह भी पढ़े :-

नम्रता इवनाती (अहके) का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन कान्हीवाड़ा में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, 35 घरों के टीवी-पंखे-कूलर जले ऐतिहासिक होगा छिंदवाड़ा के महाराजा का विसर्जन चल समारोह 24 घंटे में पीथमपुर से मिलीं पांच लापता नाबालिग बालिकाएं, पुलिस ने किया दस्तयाब https://www.facebook.com/share/p/1CYXxj94EU/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष