प्रवीण काटकर अध्यक्ष, गौरव मालवी उपाध्यक्ष और ललित साहू बने सचिव
छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका की उम्मीद
छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
Chhindwara 27 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। सभी प्रमुख पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव में कहीं भी मुकाबले की स्थिति नहीं बनी। शनिवार को नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को सिवनी रोड स्थित चौपाल सागर में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रवीण काटकर को अध्यक्ष, गौरव मालवी को उपाध्यक्ष, ललित साहू को सचिव, रामकुमार ठाकुर को सह सचिव तथा आनंद बारे को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी गोविंद चौरसिया, अशोक चौकसे और शरद पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र राय, मुकेश तिवारी, अविनाश सिंह, अनंत श्रीवास्तव और आनंद सूर्यवंशी को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगी।
सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहाके और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भी छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े :-
पहले घर उजड़े, अब पानी ने घेरा: बरगी बांध के विस्थापितों के घरों में घुसा जलाशय का पानी
पुलिस ने 24 घंटे में मंदिर दानपेटी चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
“शराब बनाने-बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध का संकल्प, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना”
आधी रात को आबकारी का छापा, 54 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार



