क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

आधी रात को आबकारी का छापा, 54 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

दोपहिया वाहन से ले जाई जा रही थी 300 पाव देशी शराब, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

छिंदवाड़ा में आधी रात 54 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, युवक गिरफ्तार

Chhindwara 25 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मध्यरात्रि एक युवक को 54 बल्क लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 एवं 25 सितंबर की दरमियानी रात चांद रोड बोरिया चौराहा के पास की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त क्रमांक-1 की टीम को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मध्यरात्रि चांद रोड बोरिया चौराहा के पास एक दोपहिया वाहन मारुति एक्सिस क्रमांक MP 28 … 0772 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 150 पाव देशी मदिरा मसाला तथा 150 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। प्रत्येक पाव में 180 एमएल के हिसाब से कुल 300 पाव यानी 54 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने मामले में आरोपी ऋतिक, पिता स्व. दिनेश उइके के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।

कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी एल. मरावी, आबकारी मुख्य आरक्षक लक्ष्मी चंद एडमाचे एवं आबकारी आरक्षक राजकुमार सैयाम उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

छोटे कारोबार को मिला बड़ा सहारा, पीएम स्वनिधि से विशाल निखारे के सपनों को मिली रफ्तार

ऐतिहासिक होगा छिंदवाड़ा के महाराजा का विसर्जन चल समारोह

अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प ही पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्चा सम्मान : भाजपा

एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने एक समय, एक लय, एक स्वर में गाया वन्दे मातरम्

https://www.facebook.com/share/r/19LgtXd56h/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!