भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचय एवं कामकाजी बैठक संपन्न
जिला प्रभारी पराग राणा ने प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्यों को गति देने पर दिया जोर
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक, पराग राणा ने कार्यों में तेजी पर दिया जोर
Seoni, 01 October 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिवनी की परिचय एवं कामकाजी बैठक बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी पराग राणा, जिला भाजपा महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया गया। इसके बाद मोर्चे की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी पराग राणा ने प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आगामी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता, आपसी समन्वय और नियमित संपर्क के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को सरल एवं प्रभावी कार्यपद्धति बताते हुए उन्होंने मोर्चे की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
आगामी कार्यक्रमों को लेकर रविशंकर पाल ने दिया मार्गदर्शन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल ने मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
यह भी पढ़े :-
50 हजार से 5 लाख तक पहुंची मासिक आमदनी, बैंक ऋण ने बदली नन्दराम की पशुपालन की राह
सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत
स्वयं सहायता समूह से बदली कृष्णा पटले की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भर
https://up.bjp.org/hi/paradaesa-adhayakasa-paichadaa-varaga-maoracaa



