सिवनीमध्यप्रदेश

गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सर्वधर्म सभा, स्वच्छता संकल्प, स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान, नशामुक्ति संदेश और वृक्षारोपण कार्यक्रम होंगे आयोजित

2 अक्टूबर को सिवनी में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम

Seoni, 01 October 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सिवनी जिला मुख्यालय में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के जिला कार्यक्रम संयोजक गजानंद पंचेश्वर ने बताया कि गांधी जयंती का कार्यक्रम पूज्य महात्मा गांधी को समर्पित रहेगा। इसके अंतर्गत स्वच्छता, अस्पृश्यता उन्मूलन और नशामुक्ति जैसे विषयों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपूरे ने गांधी जयंती को दृष्टिगत रखते हुए अपनी टीम के साथ विशेष संदेशात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

सुबह 9 बजे गांधी चौक में सर्वधर्म सभा

2 अक्टूबर को कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9 बजे गांधी चौक, शुक्रवारी से होगी। यहां सर्वधर्म सभा, स्वच्छता संकल्प एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मियों का सम्मान किया जाएगा।

प्राइवेट बस स्टैंड और दलसागर में स्वच्छता अभियान

इसके बाद प्रातः 10 बजे प्राइवेट बस स्टैंड एवं ज्वारे विसर्जन घाट, दलसागर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

सीलादेही में होगा वृक्षारोपण

प्रातः 11 बजे ग्राम सीलादेही स्थित द्वारकाधीश मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में पौधरोपण किया जाएगा।

ओमकला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि

वहीं दोपहर 2 बजे ओमकला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां पूज्य महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर नशामुक्ति को लेकर संदेश भी दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता

कार्यक्रम संयोजक गजानंद पंचेश्वर के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई है।

आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

यह भी पढ़े :-

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचय एवं कामकाजी बैठक संपन्न

3 से 10 अक्टूबर तक फीडरवार बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित, देखें पूरा शेड्यूल

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से 11 मरीजों को मिली 4.80 लाख की आर्थिक सहायता

सिवनी के कराते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

https://www.facebook.com/share/p/1cwYHbnbt8/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!