छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सांसद ने थामी झाड़ू, सड़कों की सफाई के लिए निकले; जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण

गांधी जयंती पर छिंदवाड़ा में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान, जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छता और हरियाली का संदेश

सांसद ने थामी झाड़ू, जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण

Chhindwara 02 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत छिंदवाड़ा शहर में स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं नगर निगम छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मुख्य स्वच्छता कार्यक्रम में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर सड़क की सफाई की, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के जिला अस्पताल गेट नंबर-1 स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर के पास से हुआ। यहां सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी सहित पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता कर्मियों के साथ हाथों में झाड़ू लेकर मुख्य सड़क पर श्रमदान किया।

जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर उतरकर दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वयं सड़क पर सफाई करते हुए नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान में स्वच्छता कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता रही। छिंदवाड़ा में इस अभियान के तहत स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। जनभागीदारी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

स्वच्छता एवं सेवा गतिविधि के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने फव्वारा चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और गांधी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के माध्यम से गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पौधारोपण कर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वच्छता और हरियाली को साथ लेकर चलने का संदेश देते हुए नागरिकों से लगाए गए पौधों के संरक्षण की अपील की गई।

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत प्रदेशभर में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान 2 से 10 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।

यह भी पढ़े :-

महात्मा गांधी नाम नहीं, विचार हैं—बापू व शास्त्री के चरणों में नतमस्तक हुए कांग्रेसजन

18 साल से पढ़ा रहे अतिथि शिक्षक अब मांग रहे स्थायित्व, कलेक्टर को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

3 अक्टूबर को भोपाल में गौपालक सम्मेलन, अमित शाह देंगे मध्यप्रदेश को दुग्ध क्रांति की सौगात

10 साल से जारी परंपरा: 28 सदस्यीय दल मां शारदा के दर्शन को मैहर पैदल रवाना

https://www.facebook.com/share/p/18BSH8WPJp/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!